उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा(आरएलएम) में ऑल इज वेल नहीं है। अंदर अंदर सुलग रही कलह की आग की लपटें बाहर निकलने लगी हैं। आरएलएम में टूट की चर्चा तेज हो गई है। नए साल के आगमन के पहले विधायक रामरेश्वर महतो ने एक तस्वीर जारी कर उपेंद्र कुशवाहा की टेंशन बढ़ा दी है। तस्वीर में तीन विधायक माधव आनंद, आलोक सिंह और रामेश्वर महतो साथ बैठे हैं। पोस्ट में रामेश्वर महतो ने लिखा है- हम सब एकजुट हैं। महतो पहले मीडिया में आकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। उन्होंने बेटे को मंत्री बनाने का फैसला वापस लेने की मांग उपेंद्र कुशवाहा से की थी। उससे पहले 12 दिसम्बर को भी महतो ने फेसबुक के माध्यम से अपनी भड़ास निकाली थी।
रामेश्वर महतो ने फेसबुक पर फोटो जारी कर लिखा है- हम सब एकजुट हैं, आज भी साथ हैं और आगे भी साथ रहेंगे। एनडीए की मजबूती और बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ- हम साथ-साथ हैं। जय एनडीए।
बताया जा रहा है कि यह तस्वीर शनिवार की है जब तीनों विधायक दिल्ली में माधव आनंद के आवास पर जुटे थे। फिलहाल तीनों कहां हैं इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। आरएलएम के चार विधायक हैं जिनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता देवी हैं। सरकार गठन के बाद से आरएलएम के तीन विधायक रामेश्वर महतो, आलोक सिंह और माधव आनंद अपने साथी विधायक स्नेहलता और उपेंद्र कुशवाहा से अलग दिख रहे हैं। शीतकालीन सत्र के दौरान ये तीनों स्पीकर से मिलने चले गए थे। उनके साथ स्नेहलता देवी नहीं दिखीं। 25 दिसम्बर को कुशवाहा के पटना आवास पर लिट्टी चोखा पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें ये तीनों नहीं दिखे। ये लोग नितिन नवीन से मिलने दिल्ली चले गए।
दिल्ली में रामेश्वर महतो ने मीडिया के सवाल पर कहा कि नाराज होना उनका अधिकार है। उन्होंने बेटे को मंत्री बनाना उपेंद्र कुशवाहा का आत्मघाती कदम बताया। यहां तक कह दिया कि उन्हें अपने फैसले पर फिर से विचार करना चाहिए। बेटे को हटाकर तीन विधायकों में से किसी एक को मंत्री बनाना चाहिए। दीपक प्रकाश के लिए थोड़ा इंतजार करना चाहिए। यह भी कहा कि परिवारवाद का विरोध करने वाले हमारे नेता का हृदय परिवर्तन कैसे हो गया।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…