Categories: BiharNEWS

BPSC TRE 4 के लिये शिक्षा विभाग ने एक हफ्ते में मांगी रिक्तियां, 14 जिलों से आ गई शिक्षकों की वैकेंसी

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के जरिए होने वाली चौथे चरण की शिक्षक बहाली परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। शिक्षा विभाग को पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित 14 जिलों से स्कूलों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों की जानकारी मिल गई है। शेष 24 जिलों से रिक्तियां (वैकेंसी) की जानकारी संबंधित डीईओ (जिला शिक्षा पदाधिकारी) को एक सप्ताह में भेजने का निर्देश मुख्यालय की ओर से दिया गया है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर ने गुरुवार को विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी 38 जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात की। उन्होंने टीआरई 4 के रिक्तियां भेजने के अलावा शिक्षकों का समय पर वेतन भुगतान को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने वाला है। ऐसे में 28 जिलों ने ही उपयोगिता प्रमाणपत्र महालेखाकार कार्यालय में जमा किया है। नवादा, कैमूर, रोहतास, गोपालगंज जिले से अभी तक प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

एसीएस ने शिक्षकों को अक्टूबर महीने का वेतन नहीं मिलने पर जिलों से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने अगली मीटिंग में जिलावार शिक्षकों की सूची मांगी जिन्हें वेतन नहीं मिल सका है। बैठक में 7 जिले अरवल, बेगूसराय, गोपालगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा और सीवान के विशिष्ट शिक्षकों को एरियर भुगतान किए जाने की सराहना की गई और बाकी जिलों को इसी सप्ताह पैसा देने को कहा गया।

डीईओ पर प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया। स्थानीय निकाय के शिक्षकों को भी नियमित रूप से वेतन भुगतान करने को कहा गया। पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के बीते वर्षों के लंबित 527 मामलों का निबटारा का आदेश दिया। वर्ष 2024-25 के 4921 और वर्ष 2025-26 के 4126 लंबित मामलों में भी अविलंब छात्रवृत्ति भुगतान करने का आदेश दिया। कोर्ट से संबंधित मामलों के निबटारे के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

3 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

4 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

4 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

5 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

15 घंटे ago