train PTI3_1_2018_000196B
रेलवे ने 26 दिसंबर से ट्रेन टिकट किराया में बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना मुताबिक 26 दिसंबर से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के एसी और नॉन एसी कोच में सफर पर टिकट किराया प्रति किमी 2-2 पैसे बढ़ जाएंगे। जनरल(अनारक्षित) कोच में 215 किमी तक के सफर में टिकट किराया में कोई बढोत्तरी नहीं कर रेलवे ने राहत दी है। लेकिन, 215 किमी से अधिक दूरी के सफर में टिकट किराया प्रति किमी एक पैसे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
रेलवे ने उपनगरीय और मासिक सीजन टिकट किराए में कोई बढोत्तरी नहीं की है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि रेलवे ने टिकट किराया को तर्कसंगत बनाया है। इस युक्तिकरण के परिणामस्वरूप रेलवे को इस वर्ष लगभग 600 करोड़ रुपये अर्जित होगा। नॉन-एसी कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों को केवल 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
उन्होंने कहा कि रेलवे ने पिछले एक दशक में अपने नेटवर्क और परिचालन का काफी विस्तार किया है। परिचालन के उच्च स्तर को संभालने और सुरक्षा में सुधार करने के लिए, यह अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ा रहा है। परिणामस्वरूप, मानव संसाधन लागत बढ़कर 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये हो गई है। पेंशन लागत बढ़कर 60 हजार करोड़ रुपये हो गया है। 2024-25 में परिचालन की कुल लागत बढ़कर 2 लाख 63 हजार करोड़ रुपये हो गई है। कर्मचारियों पर बढ़े खर्च को पूरा करने के लिए रेलवे अधिक कार्गो लोडिंग कर रहा है और यात्री किराए को तर्कसंगत बनाया है। सुरक्षा और संचालन में सुधार के प्रयासों के कारण रेलवे ने सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार किया है।
भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा मालवाहक रेलवे बन गया है। त्योहारों के मौसम के दौरान 12 हजार से अधिक ट्रेनों का हाल ही में सफलतापूर्वक संचालन भी परिचालन दक्षता में सुधार का एक उदाहरण है। रेलवे अपने सामाजिक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दक्षता बढ़ाने और लागत को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास करता रहेगा।
समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…
समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…