Categories: BiharNEWS

पटना में PMCH के पास धूं-धूंकर जली डॉक्टर की कार, स्टार्ट होते ही लग गई आग

राजधानी पटना में बुधवार को पीएमसीएच अस्पताल के पास डॉक्टर की कार धूं-धूंकर जल गई। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पीएमसीएच के डॉक्टर ने जैसे अपनी कार स्टार्ट की, उसने आग पकड़ ली। कुछ ही मिनटों में आग की लपटें उठने लगीं। अस्पताल की इमारत के अंदर भी धुआं-धुआं हो गया। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गई। आनन-फानन में प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (PMCH) के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरव कुमार बोरिंग रोड स्थित घर जाने के लिए अपनी कार में सवार हुए। जैसे उन्होंने गाड़ी स्टार्ट की उन्हें कार के अंदर तेज बदबू महसूस की। वह तुरंत गाड़ी से उतर गए और उससे दूरी बना ली। कुछ ही सेकंड बाद कार में अचानक आग भड़क गई और वह धूं-धूंकर जलने लगी।

बताया जा रहा है कि कार के इंजन से डीजल लीक हो रहा था। इस कारण गाड़ी चालू होते ही उसमें आग लग गई। हादसा जेपी गंगा पथ स्थित एलिवेटेड रोड पर हुआ। आग की लपटों के साथ करीब 30 फीट ऊंचा काला धुआं उठने लगा, जिससे PMCH की पूरी इमारत धुएं से भर गई। अचानक आग लगने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गंगा पाथ वे पर करीब 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद ट्रैफिक जाम को हटवाया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

2 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago