Categories: BiharNEWS

सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन की IPL में एंट्री; KKR ने खरीदा, इतने लाख मिले

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के ऑक्शन में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को बड़ी सफलता मिली है। 16 दिसंबर को अबूधाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सार्थक रंजन को अपनी टीम में शामिल किया। ऑक्शन में सार्थक रंजन का बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा गया था, जिस पर केकेआर ने उन्हें खरीद लिया। इसके साथ ही सार्थक का आईपीएल खेलने का सपना साकार हो गया। वे एक ओपनिंग बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलते हैं। सार्थक रंजन ने हाल के वर्षों में अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग में कुल 9 मैचों में लगभग 448 रन बनाए थे। खासकर दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 58 गेंदों में शानदार शतक जड़कर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय दिया था। नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के लिए खेली गई इस दमदार पारी के बाद से ही सार्थक रंजन की क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई थी। क्रिकेट विशेषज्ञों और प्रशंसकों के बीच उन्हें लेकर उत्साह बढ़ने लगा था और तभी से उनके आईपीएल में चुने जाने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। अपने निरंतर अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्होंने जमकर वाहवाही भी बटोरी।

जानकारी के अनुसार सार्थक रंजन ने 2016 में दिल्ली की ओर से ही घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल में निखार लाया और सीमित ओवरों के साथ-साथ लंबी पारी खेलने की क्षमता भी विकसित की। उनकी तकनीक, संयम और आक्रामक अंदाज ने उन्हें एक भरोसेमंद ओपनर के रूप में स्थापित किया है। अब आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की जर्सी में सार्थक रंजन को खेलते देखना क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास होगा। उन्हें अपनी प्रतिभा और दमदार बल्लेबाजी से आईपीएल के मंच पर खुद को साबित करने और फैंस को प्रभावित करने का बड़ा अवसर मिलेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

2 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

2 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

2 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

12 घंटे ago