Categories: BiharNEWS

आज होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, नौकरी-रोजगार समेत इन प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज बिहार कैबिनेट की बैठक होने वाली है. इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये जा सकते हैं, जिसकी वजह से हर किसी की निगाहें इस पर टिकी हुई है. यह बैठक आज मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में लगभग साढ़े 11 बजे होगी. मालूम हो, नई सरकार के गठन के बाद आज तीसरी बैठक होने वाली है.

इन मुद्दों पर लिये जा सकते हैं फैसले

आज की होने वाली बैठक में युवाओं के लिये नौकरी और रोजगार से जुड़े जरूरी फैसले लिये जा सकते हैं. नई सरकार की तरफ से 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का वादा किया गया था. इसे लेकर सरकार कोई बड़ी पहल कर सकती है. इसके साथ ही प्रशासनिक सुधार से जुड़ा जरूरी फैसला भी लिया जा सकता है. ऐसे में आज होने वाली नीतीश कैबिनेट की बैठक बेहद खास मानी जा रही है.

9 दिसंबर को हुई थी बैठक

आज की बैठक में विकास योजनाओं को गति देने को लेकर भी बड़े फैसले लिये जा सकते हैं. इसमें सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले 9 दिसंबर को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 19 एजेंडों पर मुहर लगी थी. इनमें सरकारी कर्मचारियों और पेंशन पाने वालों के महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था.

9 दिसंबर को इन मुद्दों पर भी लगी थी मुहर

साथ ही राज्य में तीन नए विभागों की स्थापना के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिली थी. गया जी और मुंगेर को नागरिक सुरक्षा जिला घोषित किया गया था. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के साथ स्टूडेंट कौशल प्रोग्राम शुरू करने के लिए बिहार सरकार का MoU हुआ था. साथ ही 2025-26 में नगर निकायों के बिजली वितरण कंपनियों (दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी) के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए राज्य सरकार ने कुल 400 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की मंजूरी भी दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

3 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

3 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

4 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

6 घंटे ago