Bihar

मोतिहारी मेयर के पति पर एक लाख का इनाम; 100 अपराधियों की लिस्ट में टॉप पर देवा गुप्ता

मोतिहारी की मेयर प्रीति कुमारी के पति और राजद नेता देवा गुप्ता की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके ऊपर पुलिस ने एक लाख का इनाम रखा है। देवा गुप्ता पर हत्या,रंगदारी,जमीन कब्जा समेत 28 संगीन मामले दर्ज हैं। दो मामलों में फरार बताए जा रहे हैं। जिले के 100 अपराधियों की लिस्ट में देवा टॉप पर हैं। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले में सक्रिय और फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है।

जिसके तहत 100 अपराधियों की एक सूची तैयार की गई है। जिसमें शराब माफिया, भू-माफिया, हत्या, लूट, डकैती और चोरी जैसे गंभीर मामलों के आरोपी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया है,अगर वे 10 दिनों के भीतर पुलिस या कोर्ट में सरेंडर नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने साफ किया कि अपराधी चाहे जितना प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। आने वाले दिनों में फरार अपराधियों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देवा गुप्ता के अलावा शराब माफिया राजेश राय पर 35 हजार रुपए का इनाम रखा गया है। वहीं माफिया रणजीत गुप्ता पर 20 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की गई है। आपको बता दें देवा गुप्ता राजद के मोतिहारी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भी रह चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago