Categories: BiharNEWS

बिहार में अब विधायक और MLC को मोबाइल के लिए हर महीने 8300 रुपये

बिहार विधानसभा के साथ विधान परिषद के सदस्यों को टेलीफोन मद में अब हर महीने एक निश्चित राशि मिलेगी। विधानससभा सदस्यों को इसके लिए कोई वाउचर भी नहीं देना होगा। बुधवार को विधानसभा में संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार विधानमंडल (सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेशन) (संशोधन) नियमावली 2025 की एक प्रति सदन पटल पर रखी।

नई नियमावली में प्रविधान किए गए हैं कि विधान मंडल के दोनो सदनों के सदस्यों को हर माह 8300 रुपये टेलीफोन इस्तेमाल के लिए दिए जाएंगे। सदस्यों को इसके लिए किसी भी तरह का वाउचर भी नहीं जमा करना होगा। राशि से वे जितने टेलीफोन या मोबाइल का उपयोग करना चाहे कर सकते हैं।

11 विधेयकों को राज्यपाल की मिली मंजूरी

प्रदेश के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने 11 विधेयकों पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। इन्हें बिहार विधानमंडल ने पारित कर राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेजा था। राज्यपाल से मंजूरी की जानकारी विधानसभा की सचिव ख्याति सिंह ने दी। उन्होंने सभी विधेयकों का विवरण सदन पटल पर रखा।

राज्यपाल द्वारा प्राप्त ये विधेयक सदन में रखे गए-

1. बिहार विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2025

2. बिहार हिन्दू धार्मिक न्यास (संशोधन) विधेयक, 2025

3. बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बन्दोबस्त (संशोधन) विधेयक, 2025

4. बिहार कृषि भूमि (गैर-कृषि प्रयोजनों के लिए रूपांतरण) (संशोधन) विधेयक, 2025

5. बिहार भूमिगत पाइप लाइन (भूमि में उपयोग कर्ता के अधिकार का अर्जन) (संशोधन) विधेयक, 2025

6. बिहार माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025

7. बिहार प्लेटफार्म आधारित गिग कामगार (निबंधन, सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण) विधेयक, 2025

8. बिहार दुकान और प्रतिष्ठान (रोजगार विनियमन और सेवा-शर्त) विधेयक, 2025

9. बिहार नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2025

10. बिहार पशु प्रजनन विनियमन विधेयक, 2025

11. जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय विधेयक, 2025

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

4 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

7 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

7 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

7 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

11 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

15 घंटे ago