Bihar

बिहार में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डिब्बे नदी में गिरे और कई बेपटरी

बिहार के जमुई जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ. शनिवार की देर रात हावड़ा-किऊल रेलखंड पर स्थित सिमुलतला स्टेशन के पास अप लाइन में मालगाड़ी पलट गई. जिसके कारण अन्य ट्रेनों का आवागमन ठप रहा. जानकारी के मुताबिक, मालगाड़ी की बोगी टेलवा बाजार के पास बड़ुआ नदी पर स्थित रेलवे ब्रिज के पास पहुंचते ही डीरेल होने लगी.

इस घटना को लेकर बताया गया कि मालगाड़ी में सीमेंट लोडेड था. वह आसनसोल से झाझा की तरफ जा रही थी. तभी शनिवार की रात करीब 11:40 बजे अचानक डीरेल हो गई और पलट गई. इस वजह से काफी देर तक अप और डाउन दोनों ही लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया. इसके साथ ही घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों की टीम, स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

कैसे हुआ ट्रेन हादसा?

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के दौरान लगभग 10 डिब्बे पटरी पर ही पलट गये. इसके साथ ही 5 डिब्बे बड़ुआ नदी में पलट गये. हादसे के कारणों को लेकर अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. हालांकि, रेलवे के अधिकारियों की माने तो, प्रारंभिक जांच के बाद ही पता चल पायेगा कि रेलवे ट्रैक में खराबी, कोई तकनीकी कारण या फिर किसी अन्य कारण से यह हादसा हुआ. पूरे मामले को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है.

ट्रेनों के सामान्य परिचालन में लग सकता है समय

इसके साथ ही इस हादसे को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि जितने भी डिब्बे डीरेल हुए हैं, उसे हटाने में 8 से 9 घंटे का समय लग सकता है. डिब्बों को हटाने के बाद तमाम जांच किये जायेंगे. अगर रेलवे ट्रैक में कोई खराबी होगी तो उसे ठीक किया जायेगा, उसके बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सकेगा. ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसे लेकर ट्रेन के परिचालन के लिये ऑप्शनल रूट पर विचार किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

2 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

2 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

13 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

13 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

14 घंटे ago