Bihar

बिहार: खुद को दरोगा बताकर धमकाने की कर रहा था कोशिश, उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर को दबोचा

बिहार के बक्सर जिले के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दरोगा बनकर तस्करी कर रहे एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कार समेत कुल 31.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग द्वारा शुक्रवार की संध्या गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से विभिन्न बैगों में भरी 31.320 लीटर शराब बरामद की गई, जिसके बाद कार सवार दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार युवक खुद को दरोगा बताकर अधिकारियों से बात कराने की धमकी देकर बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उत्पाद विभाग के जवानों और अधिकारियों को गुमराह करने में वह सफल नहीं हो सका। बताया गया कि आरोपी इससे पहले भी पटना और आरा में फर्जी दरोगा बनकर शराब तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रवि किशन, निवासी मिश्रवलिया गांव, थाना क्षेत्र सारण जिला, पिता पशुपति नाथ के रूप में हुई है। वहीं उसकी महिला सहयोगी की पहचान अमृता कुमारी, निवासी चांदमारी रोड, पटना, पिता दयानंद ठाकुर के रूप में की गई है। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

2 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

5 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

5 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

15 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

16 घंटे ago