Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम ने वसूले 4 करोड़ 79 लाख रुपये, 12 अलग-अलग वार्डों में लगाए गए थे विशेष राजस्व शिविर

समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर के स्तर से शहर के चुनिंदा 12 वार्डों में लगाए गए विशेष राजस्व शिविर के जरिए 10 दिसंबर तक कुल 4 करोड़ 79 लाख रुपये वसूले गए। ये राशि बकाए सम्पत्तिकर मद के हैं। इस दौरान, शहर के विभन्नि वार्डों के कुल 6430 बकाए सम्पत्ति करदाताओं ने एकमुश्त बकाया राशि जमा कर सरकार द्वारा घोषित एकमुश्त बकाया जमा राशि पर सम्पूर्ण ब्याज माफी का लाभ उठाया।

इस विशेष अवसर का लाभ दो वार्ड 20 और 47 के बकाएदार रदाताओं ने लाभ नहीं उठाया। दोनों वार्डों से जमा शून्य है। अर्थात विशेष शिविर में एक भी करदाता शामिल नहीं हुए। नगर निगम के टैक्स दारोगा भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के माध्यम से शहर के विभन्नि वार्डों से कुल 6430 मकान मालिकों से बकाए संपत्ति कर की एकमुश्त राशि वसूल की गई।

उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड 1, 2, 7,8,17,18,19,31, 37, 41, 42, 46 से बहुत कम राजस्व वसूली हुई है। जबकि, सरकारी इस छूट का व्यापक प्रचार प्रसार एक माह तक की गई थी, फिर भी मकान मालिकों ने ध्यान नहीं दिया। बता दें, कि वार्डों में सम्पति (होल्डिंग ) टैक्स वसूली के अनुसार ही विकास के लिए राशि नर्गित की जाती है। ऐसे में, अपने वार्ड के समय विकास की गति बढ़ाने के लिए वार्डों के करदाताओं को बकाए कर की राशि समय पर जमा करना उनकी जम्मिेदारी बन जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

5 घंटे ago

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्रों को किया जागरूक, RSB इंटर स्कूल में कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के…

5 घंटे ago

रेलकर्मी के आवास पर CBI की रेड में गैर लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद; पत्नी-बेटी से भी पूछताछ

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI)…

5 घंटे ago

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

12 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

13 घंटे ago