Bihar

हिजाब प्रकरण: 3 लाख वेतन, सरकारी फ्लैट और मनचाही पोस्टिंग, डॉक्टर नुसरत को झारखंड सरकार का बड़ा ऑफर

बिहार हिजाब प्रकरण से चर्चा में आई डॉ. नुसरत परवीन को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने नौकरी ऑफर की है. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने नुसरत को 3 लाख वेतन, सरकारी फ्लैट और मनचाही पोस्टिंग का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि साथ ही नुसरत को सुरक्षा के साथ सम्मान भी दिया जाएगा.

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, ‘मैं पहले एक चिकित्सक हूं, फिर मंत्री. किसी डॉक्टर, बेटी या महिला के सम्मान से समझौता झारखंड में संभव नहीं है. एक डॉक्टर के साथ हुई यह अमर्यादित घटना हम सभी मेडिकल कर्मियों को गहराई से आहत करती है. हम महसूस कर सकते हैं कि उस बच्ची और उसके परिवार पर क्या बीत रही होगी. उन्होंने महिला चिकित्सक डॉ. नुसरत को झारखंड स्वास्थ्य सेवा में शामिल होने का खुला ऑफर देते हुए उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक प्रस्ताव दिया है.’

नुसरत के लिए झारखंड सरकार का बड़ा ऑफर

स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि झारखंड सरकार डॉ. नुसरत प्रवीण को मनचाही पोस्टिंग, 3,00,000 रुपये मासिक वेतन, सरकारी आवास (फ्लैट), पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, सम्मानजनक, भयमुक्त और सुरक्षित कार्य का वातावरण देगी. नुसरत कभी भी इस ऑफर को स्वीकार कर सकती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में चिकित्सकों की कद्र होती है, यहां इंसानियत सर्वोपरि है. जहां बिहार में महिला डॉक्टर के साथ हिजाब खींचने जैसी शर्मनाक घटना हुई, वहीं झारखंड ने यह साबित कर दिया कि सम्मान, सुरक्षा और संवैधानिक मूल्यों की असली पहचान क्या होती है.

झारखंड की धरती पर महिलाओं का सम्मान

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार महिलाओं की इज्जत और बेटियों की सुरक्षा के अर्थ से भटकती नजर आ रही है, जबकि झारखंड सरकार ने ठोस निर्णय लेकर देश के सामने एक मजबूत उदाहरण पेश किया है. झारखंड की धरती पर सम्मान है, सुरक्षा है और संविधान की रक्षा होती है. महिलाओं के स्वाभिमान, मानव गरिमा और संवैधानिक मूल्यों की जीत होती है. फिलहाल झारखंड सरकार के इस प्रस्ताव पर नुसरत की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

कौन हैं डॉ. नुसरत परवीन?

डॉ.नुसरत परवीन एक आयुष डॉक्टर हैं. उन्हें हाल में बिहार सरकार में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिला. उसी दौरान हिजाब खींचने की घटना हो गई. नुसरत परवीन शादीशुदा महिला हैं. उनके पति एक कॉलेज में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के तौर पर काम करते हैं. नुसरत के भाई कोलकाता में रहते हैं. वे एक सरकारी लॉ यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं. पेशे से चिकित्सक नुसरत बिहार सरकार में आयुष चिकित्सक के पद पर चयनीत हुई थीं.

Avinash Roy

Recent Posts

भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी को भीड़ ने घेरा, कार पर रोड़ेबाजी; बाउंसरों ने बचाया

अभिनेत्री काजल राघवानी की कार पर भीड़ ने रोड़ेबाजी की है। एक आभूषण दुकान का…

2 घंटे ago

मैदान में परखी जाएगी बच्चों की खेल क्षमता, शिक्षकों ने सीखी बैटरी टेस्ट की तकनीक, ‘मशाल 2026’ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

समस्तीपुर : विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को तलाशने और बच्चों की शारीरिक क्षमता का सही…

5 घंटे ago

नियमित मानदेय समेत अन्य लाभ की मांग को लेकर स्वच्छता पर्यवेक्षकों ने की बैठक

समस्तीपुर/खानपुर : प्रखंड के 19 पंचायतों में कार्यरत स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक शनिवार को पुराने…

5 घंटे ago

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

15 घंटे ago

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

16 घंटे ago