Bihar

बिहार: दरोगा जी चाय की दुकान पर ले रहे थे घूस! तभी निगरानी ने बिछा दिया जाल, 40 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धरा गये

बिहार में सीवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। सिसवन थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को निगरानी विभाग की टीम ने 40 हजार रुपए कैश रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी देते हुए निगरानी धावा दल का नेतृत्व कर रहे डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया कि सिसवन थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों निशा कुमारी और राजीव कुमार शाही के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सिसवन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला थाना कांड संख्या 309/2025 के तहत दर्ज हुआ, जिसकी अनुसंधान की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर कन्हैया सिंह को सौंपी गई थी।

आरोप है कि अनुसंधान के दौरान SI कन्हैया सिंह ने केस से एक व्यक्ति का नाम हटाने के एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित पक्ष के सुनील कुमार से 40 हजार रुपए की डिमांड की गई थी। रिश्वत की मांग से परेशान होकर सुनील कुमार ने 18 दिसंबर को निगरानी विभाग में इसकी लिखित शिकायत दी।

SI कन्हैया सिंह ने पीड़ित से 40 हजार रुपए नगद बतौर रिश्वत ली

शिकायत की जांच के बाद निगरानी विभाग ने मामले को सही पाते हुए निगरानी कांड संख्या 117/25 दर्ज किया और विप्लव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पूर्व नियोजित योजना के तहत मंगलवार को निगरानी की टीम सिसवन पहुंची। तय स्थान के अनुसार महाराणा प्रताप चौक स्थित पप्पू चाय दुकान पर जैसे ही SI कन्हैया सिंह ने पीड़ित से 40 हजार रुपए नगद बतौर रिश्वत ली, वैसे ही निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पटना ले जाया जाएगा

गिरफ्तारी के बाद आरोपी दरोगा को सिसवन थाना लाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद SI कन्हैया सिंह को पटना ले जाया जाएगा, जहां आगे की पूछताछ और कार्रवाई होगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। वहीं पुलिस विभाग की छवि को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

1 घंटा ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

1 घंटा ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

2 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

5 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

9 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

10 घंटे ago