Bihar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली रवाना, पीएम मोदी से हो सकती है मुलाकात, करायेंगे हेल्थ चेकअप

आज रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिये रवाना हो गए. सीएम नीतीश के दिल्ली जाते ही कयासों का दौर भी शुरू हो गया है. दरअसल, सीएम नीतीश के दिल्ली जाने को लेकर संभावना जताई जा रही है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं. इसके साथ ही बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिल सकते हैं.

सीएम नीतीश करा सकते हैं हेल्थ चेकअप

इसके साथ ही संभावना यह भी जताई जा रही है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में अपना रूटीन चेकअप करा सकते हैं. दरअसल, इससे पहले उन्होंने दिल्ली में जाकर ही अपना हेल्थ चेकअप कराया था. इसके साथ ही मोतियाबिंब को लेकर सर्जरी भी कराई थी. ऐसे में माना जा रहा है कि वे दिल्ली एम्स में जाकर चेकअप करायेंगे.

इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की भी संभावना जताई जा रही है. मालूम हो, नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी थी. जिसके बाद अब फिर उनकी मुलाकात हो सकती है.

नितिन नबीन भी पहुंच सकते हैं मिलने

इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष नितिन नबीन बनाए गए हैं. फिलहाल, नितिन नबीन दिल्ली में ही हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नितिन नबीन खुद सीएम नीतीश कुमार से मिल सकते हैं. बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार से आशीर्वाद ले सकते हैं.

शनिवार को हुआ था सीएम की सास का निधन

मालूम हो, इससे पहले शनिवार को ही सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी का निधन हुआ था. दिवंगत विद्यावती देवी का अंतिम संस्कार पटना के बांस घाट पर किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत कुमार के साथ खुद मौजूद रहे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

7 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

8 घंटे ago