Bihar

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, भैंसा से टकराई हमसफर एक्सप्रेस

पश्चिम चंपारण जिला के बगहा में एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, कटिहार से दिल्ली जा रही चंपारण हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी नंबर 15705) वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल वाले इलाके में एक भैंसा से टकरा गई. यह घटना वाल्मीकिनगर रोड और पनियहवा स्टेशन के बीच मदनपुर रेलवे ढाला के पास हुई. घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, अचानक रेलवे ट्रैक पर एक भैंसा आ गया, जिससे तेज रफ्तार ट्रेन उससे टकरा गई.

ट्रेन चालक ने दिखाई सूझबूझ

दरअसल, यह घटना गुरुवार की देर शाम हुई. लेकिन इस दौरान ट्रेन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. जिससे ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई और सैकड़ों यात्रियों की जान सुरक्षित रही. जानकारी के मुताबिक, आस-पास के ग्रामीण इलाके से चरवाहे हर रोज अपने मवेशियों को चराने के लिए वीटीआर जंगल इलाके की ओर रेलवे ट्रैक पार करते हैं. इसी दौरान भैंसों के झुंड से एक भैंसा भटककर ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया.

ट्रेन यात्रियों के बीच दहशत

घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई. सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे कर्मचारियों ने ट्रैक का निरीक्षण किया, जिसके बाद परिचालन को फिर से सामान्य किया गया. इस दौरान रेलखंड पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही.

इससे पहले भी हो चुकी है घटनाएं

बताया जा रहा है कि यह इलाका वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में आता है, जहां जंगली और पालतू जानवरों का रेलवे ट्रैक पर आना-जाना एक गंभीर और लगातार बनी रहने वाली समस्या है. पहले भी इस रास्ते पर बाघ, गैंडा, मगरमच्छ समेत कई जानवरों के ट्रेन से टकराने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. जंगल से सटे रेल ट्रैक पर बाउंड्री वॉल बनाई गई है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.

स्टेशन मास्टर ने क्या कहा?

इस संबंध में वाल्मीकिनगर रोड स्टेशन के स्टेशन मास्टर पी.एन. पाण्डेय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय से एक बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

6 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

6 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

18 घंटे ago