समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर सुरक्षा व्यवस्था ऐसी कि परिंदे भी पर नहीं मार सके। साथ ही असमाजिक तत्व अवांछित हरकत न करें। इसकी भी जिला प्रशासन की ओर से खास व्यवस्था की गयी थी। सीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस के अलावा एक हजार से अधिक पुलिस के अधिकारी व कर्मी सादे लिवास में सरायरंजन से लेकर हाउसिंग बोर्ड मैदान तक तैनात थे। जो पल-पल की रिपोर्ट सीएमओ से आये अधिकारी को दे रहे थे। ट्रैफिक कंट्रोल के लिये हर लिंक रोड पर बांस से घेराबंदी के साथ पुलिस की तैनाती थी। ताकि वाहन, बाइक से लेकर सामान्य लोग भी प्रवेश न सके।
हर कुछ दूरी पर एक-एक पुलिस तैनात रही। खाली सड़क पर जिला प्रशासन की सरपट दौड़ रही गाड़ी व साइरन की आवाज हर पल लोगों को एहसास दिला रहा था कि सीएम पहुंच चुके हैं। डीआईजी मनोज तिवारी से लेकर एसपी अरविंद प्रताप सिंह सुरक्षा व्यवस्था कमान संभाले हुए थे। साथ ही वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे थे। पूरे कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी। वहीं हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक अस्थायी थाना भी बनाया गया था, जहां से पूरे मैदान की चाक-चौबंद व्यवस्था पर नजर बनायी गयी थी। वहीं जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 307 जगहों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी थी। वहीं 13 मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों को रिजर्व में रखा गया था।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…