Categories: NEWSSamastipur

अनुमंडलीय अस्पताल पूसा परिसर में 6 करोड़ की लागत से बनेगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक

समस्तीपुर/पूसा : अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनेगा। करोड़ों की लागत से बनने वाला यह सेन्टर अति आधुनिक सुविधाओं से लैश होगा। इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत साफ-सफाई से की गई है। उसके बाद ले-आउट व अन्य कार्य शुरू किये जायेंगे। इसके बनने से इस क्षेत्र के लोगों को गंभीर समस्याओंं के लिए भी दूसरे स्थलों पर नहीं जाना होगा। मिली जानकारी के अनुसार यह करीब 6 करोड़ की लागत से बनेगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई करीब 18 हजार स्कावयर फीट होगी। यह दो मंजिला ईमारत बनेगी। सब कुछ ठीक रहा तो करीब एक वर्ष के बाद अस्पताल को एक बड़ा एसेट मिलेगा।

जो इस क्षेत्र के लोगों के लिए ईलाज के लिए बड़ा प्लेटफार्म होगा। इस संदर्भ में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इसके निर्माण का कार्य शुरू होगा। वर्तमान में इसकी साफ-सफाई की जा रही है। वन विभाग को पेड़ हटाने को लेकर पत्राचार किया गया है। वही सैंकड़ो वर्ष पूर्व निर्मित जर्जर भवनों को हटाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत से आईसीयू समेत अन्य अति आधुनिक सुविधायें मरीजों को यहां मिल सकेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : सोये अवस्था में ग्रामीण चिकित्सक के सिर में ताबड़तोड़ गोली मारकर ह’त्या, सुबह जगने पर घर के लोगों को हुई जानकारी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परोरिया पंचायत स्थित केशरोरा गांव के…

4 घंटे ago

बिहार बोर्ड ने बढ़ायी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख, इंटर-मैट्रिक के छात्र अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के परीक्षार्थियों को राहत दी…

6 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के नये छात्रों से भरी बस को रोककर मारपीट, विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा विसर्जन को जा रहे युवकों ने की मारपीट

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के नये सत्र के छात्रों से…

7 घंटे ago

शराब मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन नशेड़ी भी पकड़े गए, मारपीट व चाकू से हमले के आरोपित को भी पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए शराब…

8 घंटे ago

सोये अवस्था में महिला से छेड़खानी कर आभूषण काटने का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को दबोचकर समस्तीपुर पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के सोनवर्षा चौक पर घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के दो मोबाइल फोन भी बरामद 

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक मोहल्ले में घर में घुसकर चोरी करने…

8 घंटे ago