Bihar

बिहार के मछुआरों को नाव के लिए मिलेगी 1 लाख रुपये सब्सिडी, सरकार ने 31 दिसंबर तक मांगे आवेदन

बिहार के मछुआरों को नाव खरीदने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा की सब्सिडी मिलेगी। नीतीश सरकार का डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ने मछुआरों लिए खास योजना लेकर आया है। इसका नाम नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना है। इसके जरिए मछुआरों को नाव और मछली पकड़ने के जाल की खरीद प 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। सरकार ने इस योजना का लाभ लेने के लिए मछुआरों से आवेदन मांगे हैं। राज्य मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सदस्य एवं परंपरागत मछुआरे 31 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट fisheries.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

सरकार की ओर से बुधवार को कहा गया कि जो लोग मछली पकड़ने के व्यवसाय से जुड़े हैं वे फिशिंग उडेन बोट पैकेज, फिशिंग एफआरपी बोट पैकेज एवं कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज में से किसी एक का लाभ ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए मछुआरों को अपना मोबाइल नंबर, बैंक शाखा का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड, आधार कार्ड एवं मछली शिकार से संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे।

परंपरागत मछुआरों के अलावा मछली पकड़ने के कार्य में जुटीं महिलाएं, अनुसूचित जाति और जनजाति के मछुआरे भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। फिशिंग उडेन बोट पैकेज के लिए इकाई लागत 1, 24, 400 रुपये तय की गई है। वहीं, फिशिंग एफआरपी बोट पैकेज के लिए 1, 54, 400 रुपये एवं कॉस्ट (फेका) जाल पैकेज के लिए 16,700 रुपये इकाई लागत तय है। इस पर अधिकतम 90 फीसदी लागत की सब्सिडी सरकार के द्वारा दी जाएगी।

सभी जिलों के मछुआरे इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। लाभार्थियों का चयन उप मत्स्य निदेशक की अध्यक्षता में गठित समिति के द्वारा किया जाएगा। सरकार का कहना है कि इ्स योजना से मछुआरों का सशक्तिकरण होगा और उनकी आय बढ़ेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

6 मिनट ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

24 मिनट ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

11 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

12 घंटे ago