Bihar

आय से 1.46 करोड़ ज्यादा संपत्ति के आरोप में जूनियर इंजीनियर के 4 ठिकानों पर छापेमारी, बहन ने ही की थी शिकायत

दरभंगा जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में योजना एवं विकास विभाग के जूनियर इंजीनियर अंसारुल हक के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. निगरानी विभाग की टीम ने एक साथ चार ठिकानों पर छापेमारी की. इसमें दरभंगा स्थित उनका कार्यालय, शहर के भिगो मोहल्ले में उनके दो आवास और मधुबनी जिले के हरिराम गांव में स्थित उनका पैतृक घर शामिल है. छापेमारी निगरानी विभाग की विशेष अदालत के आदेश पर की गई.

बुधवार सुबह शुरू हुई यह कार्रवाई कई घंटों तक चली. निगरानी विभाग की टीम ने सभी ठिकानों पर गहन तलाशी ली. हालांकि, दरभंगा स्थित कार्यालय से कोई खास आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ. लेकिन अन्य तीन स्थानों से कुछ दस्तावेज और एक कंप्यूटर जब्त किया गया, जिसे टीम अपने साथ ले गई.

शिकायत के बाद खुला आय से अधिक संपत्ति का मामला

निगरानी विभाग के डीएसपी शशि शेखर चौधरी ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अंसारुल हक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत निगरानी विभाग में दर्ज कराई गई थी. यह शिकायत खुद उनकी एक बहन द्वारा की गई थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान सामने आया कि जूनियर इंजीनियर अंसारुल हक के पास उनकी ज्ञात आय से कहीं अधिक संपत्ति है. निगरानी जांच में करीब 1 करोड़ 46 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले, जिसके बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई.

छापेमारी जारी, बरामदगी का इंतजार

डीएसपी शशि शेखर चौधरी ने बताया कि छापेमारी के दौरान कार्यालय से कुछ भी जब्त नहीं किया गया है, जबकि अन्य तीन ठिकानों से जो दस्तावेज और सामान मिले हैं, उनकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. सभी जब्त सामग्री की जांच की जा रही है.

निगरानी विभाग का कहना है कि दस्तावेजों और कंप्यूटर की जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले को आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है. छापेमारी के बाद से विभागीय हलकों में भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

2 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

5 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

6 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

6 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

6 घंटे ago