Bihar

बिहार 36 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिली 25 करोड़ 65 लाख रुपए की बीमा राशि

बिहार पुलिस के दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस सैलरी पैकेज बीमा लाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन सरदार पटेल भवन स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 36 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को लगभग 25 करोड़ 65 लाख रुपए की बीमा राशि प्रदान की गई।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी भी कारण से यदि किसी पुलिसकर्मी की मृत्यु होती है तो उनके आश्रितों को बीमा लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए एक विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पीड़ित परिवार 9155550046 और 9155550047 पर कॉल कर बीमा लाभ से संबंधित सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा को इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि परिवार के सदस्य को खोना अत्यंत पीड़ादायक होता है, लेकिन यह आर्थिक सहायता कुछ राहत अवश्य देती है।

डीजीपी विनय कुमार ने जानकारी दी कि आत्महत्या करने वाले पुलिसकर्मी के आश्रितों को भी 20 लाख रुपए का बीमा लाभ दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि 36 दिवंगत पुलिसकर्मियों में से अधिकांश की उम्र मात्र 30 से 32 वर्ष थी, जो अत्यंत दुखद है। इनमें से 22 पुलिसकर्मियों की मृत्यु गंभीर बीमारी के कारण हुई। पुलिसकर्मियों के इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।

पुलिस लाइन में भोजन व्यवस्था को जीविका दीदी के सहयोग से बेहतर बनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत पटना पुलिस लाइन से हो चुकी है और शीघ्र ही यह व्यवस्था सभी जिलों में लागू की जाएगी। साथ ही सभी पुलिस लाइनों में रेजिडेंशियल स्कूल स्थापित किए जाएंगे तथा पुलिस स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की ड्रेस भी जीविका दीदी के सहयोग से तैयार की जाएगी।

कार्यक्रम के अंत में सम्राट चौधरी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के बच्चों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है और दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवार पुलिस परिवार का अभिन्न अंग हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरा पुलिस परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। कार्यक्रम में बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाय, गृह सचिव अरविंद चौधरी, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार, एडीजी कुंदन कृष्णन, एडीजी कमल किशोर सिंह, सचिव संजय सिंह सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

13 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

14 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

15 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

15 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

16 घंटे ago