Categories: BiharNEWS

बिहार के 23 जिलों से अब तक नहीं आई टीचर वैकेंसी, दिसंबर में होने वाली थी BPSC TRE परीक्षा

स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर बहाली में देरी तय है। कारण है कि शिक्षा विभाग को अब भी राज्य के 38 जिलों में से 15 से ही कक्षा एक से 12 तक में शिक्षकों की रिक्ति मिली है। सभी जिलों से रिक्ति नहीं आने से विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई 4) आयोजन की तिथि भी तय नहीं हो पा रही है। अब तक 23 जिलों से शिक्षकों के खाली पड़े पदों की जानकारी विभाग तक नहीं पहुंच पाई है। सरकार ने दिसंबर महीने में बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का आयोजन करने की बात कही थी, लेकिन साल खत्म होने को है और अभी तक रिक्त पदों की संख्या पता नहीं चल पाई है।

रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, पश्चिम चंपारण, शिवहर, पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, बांका और गया सहित 15 जिलों ने ही शिक्षकों की वैकेंसी मुख्यालय को भेजी है। सभी जिलों से रिक्ति मिलने और रोस्टर क्लियरेंस के बाद ही विद्यालय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा (टीआरई 4) के लिए रिक्ति बीपीएससी को भेजी जाएगी। दरअसल, राज्य में 78 हजार प्रारंभिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों की सूचना मांगी जा रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने जिलों को पत्र सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिक्ति मांगी है।

पिछले दिनों शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने रिक्ति नहीं भेजने वाले जिलों के अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी थी। इसके बाद भी वैकेंसी नहीं मिल रही है। इसके पहले 21 सितंबर को तत्कालीन शिक्षा मंत्री ने प्रेस वार्ता कर बताया था सितंबर अंत तक रिक्ति बीपीएससी को चली जाएगी। शिक्षा विभाग ने टीआरई 4 में संभावित रिक्ति 26 हजार बतायी थी। यह भी कहा गया था कि टीआरई 4 दिसंबर तक हो जाएगी। इसके बाद टीआरई 5 अगले वर्ष 2026 में आयोजन की बात कही थी।

इसके पहले सभी विषयों की एसटीईटी करा कर 16 नवंबर को रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी। लेकिन अभी विभिन्न विषयों के लिए एसटीईटी (माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा) आयोजित ही की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभिन्न जिलों से कक्षा एक से 12 तक लगभग एक लाख शिक्षकों की रिक्ति आने की संभावना है। शिक्षक नियुक्ति दो चरणों में होगी।

पिछले दो वर्षों में बीपीएससी की अनुशंसा पर तीन चरणों में 2 लाख 68 हजार 548 अध्यापकों की बहाली हुई है। पहले चरण में एक लाख 2 हजार 871 तो दूसरे चरण में 69 हजार 500 अध्यापक नियुक्त हुए।

भर्ती में लागू होगा डोमिसाइल

टीआरई 4 में पहली बार व्यवस्था होगी कि राज्य के युवाओं के लिए लगभग 85 फीसदी सीटें रिजर्व रहेंगी। 15 फीसदी सीटों पर ही दूसरे राज्य के निवासी और बिहार के वैसे निवासी जिनकी मैट्रिक और इंटरमीडिए की डिग्री दूसरे राज्यों की है, की भर्ती होगी। डोमिसाइल लागू होने से बिहार के अधिक युवाओं को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा। कक्षा 5 तक के लिए शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत और अन्य कोटि में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ सिर्फ बिहार की महिला अभ्यर्थियों को ही मिलेगा। पहले तीन चरणों में उत्तरप्रदेश और झारखंड सहित अन्य राज्यों से महिला अभ्यर्थी काफी संख्या में नियुक्त हो गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

2 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

6 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

8 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

8 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

8 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

10 घंटे ago