समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत गांव में रविवार की दोपहर हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक किशोर समेत तीन नामजद आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों में सोनू कुमार, हरेंद्र सहनी और एक किशोर शामिल हैं। सभी एक ही परिवार से बताए गये हैं। पुलिसिया पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के क्रम में किशोर को निरुद्ध करते हुए उसे किशोर न्यायालय भेजा है, जबकि अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जांच में यह बात सामने आई है कि घटना में तीन युवकों के द्वारा अलग-अलग पिस्टल से गोलियां चलाई गई थीं। पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड संजय सहनी है, जो पहले से कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। घटना के बाद संजय सहनी अपने सहयोगियों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इधर, गोलीकांड में जख्मी तीनों युवकों का इलाज चल रहा है। इनमें अजय झा की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष अजित प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राथमिकी के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ा गया है तथा शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…