Categories: BiharNEWS

अब जिले में हर महीने बनेगी पुलिस की रिपोर्ट कार्ड, डीजीपी विनय कुमार के तेवर सख्त

राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूती देने व पटरी पर लाने के लिए डीजीपी विनय कुमार ने गृह मंत्री के साथ बैठक के बाद जवाबदेही-आधारित पुलिसिंग की नई पहल शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब हर महीने जिलों की अपराध स्थिति की समीक्षा होगी और एसपी-एसएसपी से सीधे संवाद के आधार पर उनके प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। डीजीपी ने थानों को निर्देश दिया है कि किसी भी घटना की प्रगति रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत की जाए। थानाध्यक्षों को इस संबंध में पूर्णतः जवाबदेह बनाया गया है।

संगठित अपराध और गिरोह नेटवर्क को खत्म करने के लिए राज्य में सभी रेंज पर एटीएस और हर जिले में एसटीएफ के गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इन इकाइयों में वही पुलिसकर्मी लिए जाएंगे, जिनका ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है और जिन्होंने विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है। अपराध अनुसंधान को बेहतर बनाने के लिए भी कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

डीजीपी ने कहा कि कमजोर अनुसंधान करने वाले पुलिस अधिकारियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी, ताकि आरोपित साक्ष्य की कमजोरी के कारण जमानत न पा सकें। जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की निगरानी को भी सख्त किया जाएगा। उनकी गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और दोबारा अपराध की कोशिश पर तुरंत जमानत रद कराने का प्रस्ताव अदालत में भेजा जाएगा। डीजीपी का कहना है कि सख्त और प्रभावी कार्रवाई से ही अपराधियों में भय उत्पन्न होगा। उन्होंने जोर दिया कि थानावार चलाए जा रहे अभियान औपचारिक न बनें, बल्कि धरातल पर वास्तविक और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

5 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

6 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago