Bihar

आज बिहार विधानसभा के सत्र का आगाज, 243 विधायक लेंगे शपथ; स्पीकर के लिए भी नामांकन

बिहार विधानमंडल का सत्र सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान सदन की पांच बैठकें होंगी। विधानसभा चुनाव और नयी सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक होगी। सत्र पांच दिसंबर तक चलेगा। सत्र में जहां विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी की है, वहीं सत्ता पक्ष ने विपक्ष को जवाब देने की भी तैयारी की है। सरकार की ओर से विपक्ष के सवालों का जवाब देने की योजना है। पहले दिन नवनिर्वाचित 243 विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन भी होगा, जबकि दो दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा।

विधानसभा का सत्र पांच दिनों का एक से पांच दिसंबर तक होगा। वहीं, विधान परिषद का सत्र केवल तीन दिनों का होगा। यह तीन से पांच दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा में एक दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर नरेन्द्र नारायण यादव नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। इसके अगले दिन नवनिर्वाचित विधायकों में से ही विधानसभा अध्यक्ष का विधिवत चुनाव होगा।

इसके बाद तीन दिसंबर को राज्यपाल विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे। इसी दिन राज्यपाल की ओर से प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रतियां सदन पटल पर रखी जाएंगी। साथ ही द्वितीय अनुपूरक बजट भी सदन में पेश होगा। चार दिसंबर को दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद और सरकार का उत्तर होगा। सत्र के अंतिम दिन पांच दिसंबर को दोनों सदनों में द्वितीय अनुपूरक बजट वाद-विवाद, मतदान होगा। इसी दिन इसपर मुहर लगेगी और फिर विनियोग विधेयक पेश होंगे।

संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार ने सदन संचालन को लेकर अपने स्तर से पूरी तैयारी की है। सरकार सदन के अंदर विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने बताया कि दो दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद आगे की कार्यवाही विधिवत संचालित होगी। उधर, भाजपा-जदयू के अलावा एनडीए विधायक दल की बैठक के बारे में भी सोमवार को ही निर्णय लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

2 घंटे ago

इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी को पाने के लिए प्रयागराज से समस्तीपुर पहुंची युवती

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू हुआ प्रेम-प्रसंग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से…

3 घंटे ago

चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट, पीड़ित ने समस्तीपुर रेल थाने में करायी प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल थाना में रविवार को ट्रेन में लूटपाट करने की एक प्राथमिकी…

3 घंटे ago

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

4 घंटे ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

6 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

14 घंटे ago