Bihar

बिहार: ट्रैफिक डीएसपी की गाड़ी को जब्त कर काट दिया गया चालान, हनक दिखाने में फंसे अफसर

बिहार के सासाराम में पुलिस ने अपने ही विभाग के अधिकारी के करतूत के खिलाफ एक्शन ले लिया। नवादा के ट्रैफिक डीएसपी के निजी वाहन पर रोहतास के यातायात पुलिस द्वारा चलान काट दिया गया। पुलिस का हनक दिखाने के लिए उन्होंने निजी वाहन पर पुलिस का बोर्ड लगा रखा था। इसी को लेकर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस से बड़े अफसर की गाड़ी का चालान कट जाने से चर्चा का बाजार गर्म है।

जिला पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सासाराम के पोस्ट ऑफिस पर ट्रैफिक डीएसपी नवादा के वाहन से छात्रा जख्मी हो गई थी। अब इस मामले में नवादा ट्रैफिक डीएसपी के निजी वाहन को यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर चालान किया गया है। उक्त वाहन में पलिस लोगो के अनधिकृत रूप से इस्तेमाल के कारण चालान किया गया है। बताया गया कि कि यदि पीड़ित छात्रा के अभिभावक के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो जब्त वाहन पर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि अपने निजी वाहन पर सरकारी प्रतीक, चिन्ह या लोगो का उपयोग ना करें। अन्यथा पकड़े जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ज्ञात हो कि शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर गुरुवार दोपहर वाहन की चपेट में आने से छात्रा घायल हो गई थी। वाहन पर पुलिस लिखा था। गाड़ी चालक घटना के बाद फरार होने की कोशिश में था। लेकिन, लोगों द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

तब गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने खुद को नवादा का ट्रैफिक डीएसपी बताया। इसके बाद उसी वाहन के द्वारा बच्ची को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा दिखा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस ने जांच की तो सच्चाई उजागर हुई। ट्रैफिक डीएसपी के निजी वाहन पर चालान काट दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

1 घंटा ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

3 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

9 घंटे ago