बिहार में नीतीश कुमार की नई सरकार के गठन के साथ ही लालू यादव के परिवार के पते बदल रहे हैं। पहले राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित बंगले को खाली करके 39 हार्डिंग रोड जाने का कहा गया, जिसमें उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव भी रहते हैं। अब लालू के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता जनता (जेजेडी) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव का बंगला छिन गया है। महुआ सीट से विधानसभा चुनाव हार गए तेज प्रताप यादव अब पूर्व विधायक रह गए हैं। उनका 26 एम स्ट्रैंड रोड वाला सरकारी आवास नीतीश कैबिनेट में बीजेपी कोटे के मंत्री लखेंद्र रौशन को आवंटित हो गया है। तेज प्रताप को यह बंगला नए मंत्री के लिए खाली करके प्राइवेट घर में जाना होगा।
मंगलवार को नीतीश सरकार ने 26 मंत्रियों को बंगले आवंटित किए हैं। पुराने 13 मंत्रियों का पता वही है, लेकिन 13 नए मंत्रियों को बंगले आवंटित हो गए हैं। इस लिस्ट में तेज प्रताप यादव का 26 एम स्टैंड रोड वाला सरकारी आवास भी शामिल है। बीजेपी कोटे से मंत्री बने लखेंद्र पासवान को यह घर मिला है। बंगला खाली होने के बाद ही लखेंद्र वहां शिफ्ट हो सकेंगे। लखेंद्र रौशन वैशाली जिले की पातेपुर सीट से लगातार दूसरी बार जीते हैं। तेज प्रताप यादव जिस महुआ सीट से हारे हैं, वह भी वैशाली जिले के अंदर आती है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना से एक महिला बंदी के फरार होने का…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकनूर गांव में बुधवार की शाम हुए गोलीकांड मामले…
समस्तीपुर : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा ने डेयरी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक…
राज्यसभा चुनाव जीत चुके जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सितंबर 2026 (अगले…
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। निशांत कुमार लगातार सक्रिय नजर आ…