बिहार में अपराधियों ने नई सरकार को चुनौती दी है। सीवान के रघुनाथपुर में गुरुवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लाखों की लूट हुई है। बताया जा रहा है कि शॉप खुलने के थोड़ी देर बाद 2 बाइक से 6 अपराधी आए।
सभी ने चेहरा को ढंक रखा था। दुकान में घुसते ही मालिक पर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश और ज्वेलरी लूटकर भाग निकले। भागने के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में दिख रहा है कि पहली बाइक पर तीन बदमाश बैठे हैं। ये पिस्टल निकाल कर फायरिंग कर रहे हैं। उनके पीछे एक और बाइक खड़ी है। इस बाइक पर दो लोग बैठ हैं। ये पिस्टल निकालकर लोगों से पीछे हटने को कह रहे हैं और फायरिंग भी कर रहे हैं।
छठा बदमाश लूट की ज्वेलरी बोरे में लिए सड़क पर पिस्टल लिए खड़ा है। वो भी पिस्टल लहरा रहा है। इसके साथ बाइक से इसके पास आते हैं। वो बोरी लेकर बाइक पर बैठता फिर ये सभी फायरिंग करते हुए निकल जाते हैं।
नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश जारी
सीवान के SP मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इलाके के CCTV को खंगाला जा रहा है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी। सभी की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी की गई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…