Politics

राजद कर रही हार की समीक्षा, अचानक दिल्ली गए तेजस्वी यादव; मीडिया से बनाई दूरी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली करारी हार की लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) समीक्षा कर रही है। इस बीच तेजस्वी यादव अचानक पटना से दिल्ली चले गए हैं। दिल्ली जाते समय पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने गुरुवार को मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। इसको लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। बिहार चुनाव में राजद समेत अन्य विपक्षी दलों के गठबंधन को 243 में से महज 35 सीटों पर ही जीत मिल पाई थी।

तेजस्वी यादव गुरुवार दोपहर को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। आमतौर पर वे एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हैं। उनकी दिल्ली यात्रा की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। बताया जा रहा है कि वह निजी कार्य से दिल्ली गए हैं। 1 दिसंबर से बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है, जिसमें नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। तेजस्वी के इससे पहले वापस पटना लौटने की संभावना है।

राजद की प्रमंडलवार समीक्षा बैठकें, भितरघातियों की हो रही पहचान

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। तेजस्वी यादव महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार थे और उनकी पार्टी राजद ने 143 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 25 पर ही जीत मिल पाई। कांग्रेस, वाम दल और अन्य सहयोगी पार्टियां की भी यही स्थिति बहुत खराब रही। बिहार चुनाव में हार के बाद राजद ने समीक्षा शुरू की है।

पटना स्थित पार्टी कार्यालय में प्रमंडल वार जीते विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों के साथ वार्ता की जा रही है। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल, पार्टी के वरीय नेता अब्दुल बारी सिद्दिकी, भोला यादव समेत अन्य नेता बैठक कर हर विधानसभा की रिपोर्ट ले रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजद चुनाव में भितरघात करने वाले उन नेताओं और कार्यकर्ताओं की सूची बना रही है, जिन्होंने चुनाव में विरोधियों के लिए काम किया था। प्रमंडलवार बैठकें 4 दिसंबर तक चलेगी इसके बाद जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। समीक्षा का काम 9 दिसंबर तक चलेगा। भितरघातियों से पार्टी पूछताछ करेगी, संतोषप्रद जवाब ना मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

3 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

8 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

1 दिन ago