Samastipur

भोला टॉकीज ROB निर्माण के लिये 1 दिसंबर से लागू हो जायेगा रूट डायवर्सन, जानिये डिटेल

समस्तीपुर-पूसा रोड और समस्तीपुर–कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 53A (रेलवे किमी 35/16-18) पर आरओबी (ROB) एवं पहुँच पथ निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। इसी को लेकर अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण कर ट्रैफिक के लिए नए वैकल्पिक मार्गों को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य के दौरान मुख्य मार्ग पर 1 दिसंबर 2025 से आवाजाही प्रभावित रहेगी, इसलिए वाहनों को अलग-अलग मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

जिले के लिए प्रस्तावित वैकल्पिक रूट इस प्रकार हैं—

1. बड़े वाहन (बस, ट्रक आदि) –
पूसा की तरफ से आने और जाने वाले भारी वाहनों के लिए इमली चौक → सुभाष चौक मार्ग को वैकल्पिक रूट बनाया गया है। इस मार्ग की चौड़ाई 5.5 मीटर है।

2. छोटे वाहन – पूसा से समस्तीपुर (2 व 4 पहिया)
गुरगुरी चौक से शंभू पट्टी चौक होकर छोटे वाहन समस्तीपुर आ सकते हैं।
वहीं पूसा की तरफ जाने वाले छोटे वाहन जेल चौक → गुरगुरी चौक मार्ग का उपयोग करेंगे। (मार्ग चौड़ाई 3.5 मीटर)

3. पूसा से आने वाले छोटे वाहन – ONE WAY
छोटे वाहन L.C. No. 55C → दूधपुरा चौक होते हुए समस्तीपुर में प्रवेश करेंगे। यह मार्ग वन-वे रहेगा। (चौड़ाई 3.0 मीटर)

4. समस्तीपुर से पूसा जाने वाले छोटे वाहन – ONE WAY
समस्तीपुर से पूसा जाने वाले 2 व 4 पहिया वाहन धर्मपुर चौक → L.C. No. 54C मार्ग से भेजे जाएंगे। यह भी वन-वे रहेगा। (चौड़ाई 3.0 मीटर)

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नए रूट का पालन करें ताकि निर्माण कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके और यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

59 मिनट ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

2 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago