Bihar

तेजस्वी बोले- “मोदी कट्टा – मैं कलम की बात करता हूं”; आज 6 जिलों में 17 जनसभा, सबसे ज्यादा समस्तीपुर में 5 जगह प्रचार

महागठबंधन के सीएम फेस और राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव की आज 6 जिलों में 17 चुनावी सभा है। सबसे पहले वो समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी पांच सभाएं हैं। कल्याणपुर विधानसभा और वारिसनगर विधानसभा की जॉइंट जनसभा ​​​​​​वारिसनगर स्थित नर्सरी पार्क में हुई। तेजस्वी भाकपा-माले प्रत्याशी के समर्थन में रैली किया। कल्याणपुर से जहां रंजीत राम प्रत्याशी हैं वहीं वारिसनगर फूलबाबू सिंह उम्मीदवार है। इसके विभूतिपुर समेत अन्य क्षेत्रों में भी उनकी शभा है।

सोमवार को तेजस्वी यादव ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी कट्टे की बात करते हैं। मैं पढ़ाई, लिखाई, दवाई और कलम की बात करता हूं। प्रधानमंत्री बिहार आते हैं तो यह नहीं बताते हैं कि यहां की जनता को रोजगार कैसे देंगे। फैक्ट्री कहां लगाएंगे। वे यह कहते हैं कि बिहार में जमीन ही नहीं है।’ समस्तीपुर के बाद तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जाएंगे। साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के रूपनगिरी हाई स्कूल मैदान, देवरिया में सभा आयोजित की जाएगी। यहां राजद उम्मीदवार पृथ्वी नाथ राय के समर्थन में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जनता को संबोधित करेंगे और वोट देने की अपील करेंगे।

सभा में राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजद एमएलसी कारी शोएब अहमद, आईआईपी सुप्रीमो आई.पी. गुप्ता, और राजद राज्यसभा सांसद प्रो. मनोज झा भी मंच साझा करेंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव चुनावी रैलियों में एनडीए सरकार पर तीखे हमले कर रहे हैं। वे पिछड़े, दलित, और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट करने की रणनीति के तहत साहेबगंज की जनता से ‘परिवर्तन लाने’ की अपील कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

3 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

4 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

6 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

9 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

11 घंटे ago