Bihar

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य 6 जिलों में मां के दूध में धीमा जहर? एम्स और महावीर कैंसर संस्थान की रिसर्च में खुलासा

समस्तीपुर : मां का दूध नवजात को कई तरह के संक्रमण से बचाता है। यह उनके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी जरूरी होता है। इसलिए डॉक्टर हर नवजात को छह माह तक स्तनपान कराने पर जोर देते रहे हैं। लेकिन, बिहार में हाल ही में हुए एक शोध में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिसर्च की रिपोर्ट में राज्य के छह जिलों में मां के दूध में यूरेनियम की मौजूदगी का दावा किया गया है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि राज्य के छह जिलों में स्तनपान कराने वाली महिलाओं के दूध में यूरेनियम (यू-238) मौजूद है। इससे नवजात और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। उनके कई तरह की बीमारियों के चपेट में आने का भी खतरा है। इसका कारण भूजल में यूरेनियम की मौजूदगी बताया गया है। यानी दूषित भूजल मां के दूध को भी दूषित कर रहा है।

दिल्ली एम्स के सहयोग से पटना के महावीर कैंसर संस्थान व अन्य संस्थानों के विशेषज्ञों ने वर्ष 2021 से 2024 के बीच सूबे के छह जिलों भोजपुर, बेगूसराय, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार और नालंदा की 40 महिलाओं पर अध्ययन किया। हालांकि एक बात यह भी कही जा रही है कि रिसर्च का सैंपल बहुत बड़ा नहीं है। इस दिशा में रिसर्च वर्क अभी जारी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर संवेदनशील है। यह पता करना जरूरी है कि रिसर्च में कही गई बातें किस हद तक सही हैं। बिहार के लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। मामले में समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उइठाए जा रहे हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

मां के दूध में पाया गया यूरेनियम आमतौर पर बहुत कम मात्रा में होता है। शरीर इसे ज्यादातर यूरिन से बाहर निकाल देता है। इसलिए स्तनपान जारी रखें जब तक कोई डॉक्टर अलग सलाह न दे, इसे रोकना नहीं चाहिए।

-डॉ. अशोक शर्मा, एम्स नई दिल्ली

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

1 घंटा ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

2 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

2 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

3 घंटे ago