Bihar

पेट से लेकर सांसों तक को दुरुस्‍त रखता है पान, खाने के बाद चबाने से सेहत को म‍िलते हैं चमत्‍कारी फायदे

भारत में खाना खाने के बाद पान खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शादी-ब्याह हो या खास दावत, पान का स्वाद हर मौके पर अलग ही आनंद देता है। अभी भी आपने बुजुर्गों को खाना खाने के बाद पान खाते देखा होगा। दरअसल पान सिर्फ स्वाद और ताजगी के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद में भी पान के पत्तों के औषधीय गुणों का जिक्र किया गया है।

पान से न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्‍त रहता है बल्कि सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है। ये मुंह की सफाई करने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। खाने के बाद पान खाना आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इससे एसिडिटी की समस्या भी नहीं होती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि पान खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे म‍िलते हैं। आइए जानते हैं वि‍स्‍तार से-

पान के पत्ते में मौजूद पोषक तत्व पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनको खाने से डाइजेस्टिव स‍िस्‍टम को मजबूती म‍िलती है। इससे जुड़ी समस्याओं से राहत देने में भी पान मदद करता है। आपको जानकारी के ल‍िए बता दें क‍ि पान के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अपच, गैस, कब्ज, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं।

कम होता है तनाव

अगर आप रोजाना खाना खाने के बाद पान खाते हैं तो इससे आपका मूड अच्‍छा होता है। ये दिमाग को भी शांत करने में मदद करता है। इससे मानसिक तनाव भी कम क‍िया जा सकता है। कुल म‍िलाकर ये मूड को बेहतर बनाता हे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

2 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

18 घंटे ago