Bihar

नई NDA सरकार बनने के बाद नीतीश की पहली कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र बुलाने और रोजगार से संबंधित एजेंडा पर लग सकती मुहर

पटना में आज यानी मंगलवार को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई गई है। इसमें रोजगार और पलायन रोकने और विधानसभा की विशेष सत्र बुलाने के एजेंडे को मंजूरी दी जा सकती है।

विधानसभा चुनाव के दौरान NDA ने रोजगार और पलायन का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। संभावना है कि नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में रोजगार सृजन के एजेंडे को मंजूरी मिल जाए। कैबिनेट की बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ सभी 26 मंत्री मौजूद रहेंगे।

विशेष विधानसभा सत्र की तैयारी, अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक

बिहार विधानसभा के संभावित विशेष सत्र के आयोजन को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए डीएम ने जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारियों, तकनीकी अधिकारियों और पर्यवेक्षक-स्तर के कर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। यह आदेश संभावित विधानसभा सत्र के खत्म होने तक रहेगा।

कल 7 मंत्री ने संभाला था पदभार

सोमवार को शुभ मूहूर्त में शराबबंदी विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव, पशु मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय सिन्हा ने कामकाज संभाला हैं।

शनिवार को कुछ मंत्रियों ने कार्यभार संभाला था। इसमें उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने पंचायती राज विभाग का जिम्मा संभाला था। अशोक चौधरी ने ग्रामीण कार्य विभाग का पदभार संभाल था। वहीं, श्रेयसी सिंह ने आईटी विभाग का पदभार ग्रहण किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

10 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

20 घंटे ago