Bihar

बिहार: दुल्हन ने स्टेज पर ही तोड़ दी BPSC टीचर से शादी, हैरान कर देगी वजह

बिहार के बेतिया में एक शादी चर्चा का विषय बन गई। जब दुल्हन ने स्टेज पर ही शादी से इंकार कर दिया। दरअसल वरमाला के दौरान लड़की को पता चला कि लड़का आंख से दिव्यांग है। जिसके बाद उसन शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद हंगामा मच गया। वर-वधू पक्ष के बीच मारपीट की नौबत आ गई। जिसक सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा।

घटना सहोदरा थाना क्षेत्र के बनबैरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि दूल्हा बीपीएससी टीचर है, और बेतिया में तैनात है। दरअसल शिकारपुर थाना क्षेत्र के बैतापुर गांव से बारात आई थी। शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। स्टेज से लेकर बारातियों के स्वागत में लड़की वाले लगे हुए थे। लेकिन जब वरमाला का समय आया तो दूल्हे की असामान्यता और आंख की दिव्यांगता देख दुल्हन भड़क गई। और स्टेज पर ही शादी से मना कर दिया। जिस पर लड़के पक्ष के लोग भड़क गए।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बनबैरिया गांव में दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया था। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। हालांकि गांव में शादी की चर्चा जोरों पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्घटनाग्रस्त कार में कथित रूप से भारी मात्रा में गांजा होने की चर्चा, वाहन छोड़कर भागे दोनों कार सवार युवक, स्थानीय लोगों द्वारा गांजा लूट लेने की चर्चा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर ऐलौथ में डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई एक…

11 मिनट ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

48 मिनट ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

57 मिनट ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

1 घंटा ago

उजियारपुर में हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां चोरी, 1100 रुपये का चढ़ावा भी गायब

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और…

1 घंटा ago