Bihar

‘मोंथा’ ने रोका तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर, घर से ही बैठकर किया चुनाव प्रचार

साइक्लोन ‘मोंथा’ का असर बिहार के कई जिलों में देखने के लिये मिल रहा. इस बीच ‘मोंथा’ के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का हेलिकॉप्टर नहीं उड़ सका. खराब मौसम होने के कारण तेजस्वी यादव ने घर से ही बैठकर लोगों को संबोधित किया. फोन के जरिये तेजस्वी यादव ने साहेबगंज विधानसभा सीट से राजद के प्रत्याशी पृथ्वीनाथ राय के लिये वोट की अपील की.

पृथ्वीनाथ राय के लिये मांगा वोट

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, आज 16 चुनावी जनसभाएं हैं लेकिन बारिश और खराब मौसम के कारण आज भी हमारा हेलिकॉप्टर अभी तक उड़ान नहीं भर पाया है. उन्होंने फोन पर जनता से कहा, मौसम खराब होने के कारण हम आपलोगों के बीच नहीं आ पाएं. मुझे इसका बहुत पीड़ा है. लेकिन, फिर भी तेजस्वी यादव आपलोगों से अपील करता है कि पृथ्वी जी को ज्यादा से ज्यादा वोट देकर भारी बहुमत से जीत दिलाएं.

सरकार पर कसा तंज

तेजस्वी यादव ने इस दौरान लोगों से एक मौका मांगा. उन्होंने कहा, एक मौका दीजिए उसके बाद हम हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देंगे. नया बिहार बनाना है और भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकना है. वोट देकर इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकिये. एक मौका दीजिए, इसके बाद जो सरकार ने 20 साल में काम नहीं किया वो तेजस्वी यादव 20 महीने में करके दिखायेगा. इसके साथ ही तेजस्वी ने इस दौरान साहेबगंज की जनता से आशीर्वाद भी मांगा.

कई दिग्गजों के उड़ान पर लगा ब्रेक

मालूम हो, साइक्लोन ‘मोंथा’ के कारण सिर्फ तेजस्वी यादव ही नहीं बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा अन्य दिग्गजों के चुनाव प्रचार में भी बाधा आई. जानकारी के मुताबिक, भारी बारिश, तेज हवाओं और दृश्यता में आई कमी ने सियासी उड़ानें रोक दी हैं. पिछले तीन दिनों में कुल 22 हेलीकॉप्टर उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे बड़े-बड़े नेताओं के जनसंपर्क अभियान पर ब्रेक लग गया है. मंच तैयार थे, पोस्टर लगे थे, लेकिन मौसम ने पूरा समीकरण बिगाड़ दिया.

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

57 मिनट ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

2 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

4 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

7 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

9 घंटे ago