Bihar

मंत्री विजय चौधरी के 35:65 फार्मूला का क्या है मतलब? पदभार ग्रहण करते ही अधिकारियों संग की बैठक

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा से निर्वाचित विधायक विजय कुमार चौधरी ने रविवार को जल संसाधन विभाग के साथ भवन निर्माण विभाग के मुखिया के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उसके उपरांत चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य-संस्कृति को और विकसित करने का आग्रह किया। निर्देश दिया कि हमारा लक्ष्य पारदर्शिता के साथ निर्धारित कार्यों को कल के बजाय आज और अभी के आधार पर निष्पादित करने का होना चाहिए।

जल संसाधन विभाग में चौधरी ने निर्देश दिया कि कार्यशैली में 35:65 का अनुपात सुनिश्चित किया जाए। यानी 35 प्रतिशत ध्यान नई पहल और नवाचार को दें और 65 प्रतिशत ऊर्जा मूल दायित्वों को पूरा करने एवं मौजूदा योजनाओं को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगाएं।

रबी फसल के लिए सिंचाई क्षमता में विस्तार हो और नहर के अंतिम छोर तक पानी को निर्बाध पहुंचाने की व्यवस्था हो। पहले से निर्मित तटबंधों को मजबूत के साथ उनका दायरा बढ़ाकर क्षेत्र को बाढ़ से सुरक्षित करना प्राथमिकताओं में रहे। क्षेत्रीय अभियंता तटबंधों एवं नहरों का स्वयं सतत निरीक्षण करें। प्रधान सचिव ने विशिष्ट कार्यों के लिए गठित टीमों का उल्लेख किया।

मंत्री ने निर्देश दिया कि इन टीमों में अधिक से अधिक भागीदारी युवा अभियंताओं की हो, जिससे उनकी ग्रूमिंग हो सके और विभाग में नई कार्य-संस्कृति व ऊर्जा का संचार हो सके। बैठक में अभियंता प्रमुख (मुख्यालय) ब्रजेश मोहन, अभियंता प्रमुख (सिंचाई सृजन) अवधेश कुमार, अभियंता प्रमुख (बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण) वरुण कुमार, संयुक्त सचिव अजय कुमार आदि उपस्थित रहे।

पारदर्शिता के लिए कई स्तर पर होगी भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने विभाग की संरचना एवं कार्यप्रणाली से मंत्री को पीपीटी के माध्यम से अवगत कराया। बताया गया कि हाल के वर्षों में बापू टावर, राजगीर खेल परिसर, बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप सहित कई आइकानिक भवनों का निर्माण हुआ है।

 

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

20 घंटे ago