Bihar

उपेंद्र कुशवाहा के RLM को बड़ा झटका, उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव ने छोड़ी पार्टी

राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अंदरूनी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को रालोमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ और प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। एक ही दिन में दो इस्तीफों से पार्टी में हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के संरक्षक उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनाने के बाद से संगठन के भीतर सबकुछ ठीक नहीं है। नेताओं में असंतोष दिख रहा है।

7 साल से साथ चल रहे जीतेंद्र नाथ का इस्तीफा

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीतेंद्र नाथ ने अपने पत्र में लिखा कि वे लगभग 7 साल से उपेंद्र कुशवाहा के साथ काम कर रहे थे, लेकिन अब कई राजनीतिक और संगठनात्मक फैसलों से स्वयं को जोड़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थिति में पार्टी के साथ काम जारी रखना संभव नहीं है। इसलिए वे प्राथमिक सदस्यता तथा सभी जिम्मेदारियों से त्यागपत्र दे रहे हैं।

राहुल कुमार ने भी छोड़ी पार्टी

रालोमो प्रदेश प्रवक्ता सह प्रदेश महासचिव राहुल कुमार ने भी प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा है। पत्र में कहा कि वे पिछले 8–9 साल से पार्टी और संगठन के साथ जुड़े रहे, लेकिन मौजूदा फैसलों के कारण वे असहज महसूस कर रहे हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया।

दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने पर सबसे ज्यादा नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, पार्टी में असंतोष की सबसे बड़ी वजह यह है कि हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश कुशवाहा को मंत्री बनवाया है। पार्टी के भीतर कई नेता इसे परिवारवाद और संगठन के सिद्धांतों के खिलाफ मान रहे हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी कर परिवार को प्राथमिकता देने से संगठन में नाराजगी बढ़ी है। कुछ नेता इसे “एकतरफा निर्णय” बता रहे हैं और आने वाले दिनों में और इस्तीफे भी हो सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

4 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

5 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

8 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

8 घंटे ago