Bihar

जीविका दीदियों को बस ड्राइवर और कंडक्टर बनाएगी नीतीश सरकार, 15 दिसंबर तक आवेदन

बिहार की नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों को बस ड्राइवर और कंडक्टर बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए जीविका दीदियों को ट्रेनिंग दी जाएगी। फिर उन्हें महिलाओं के लिए विभिन्न शहरों में चलाई जा रहीं पिंक बसों में तैनाती दी जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 15 दिसंबर तक चलेगी। सरकार ने इसके लिए न्यूनतम योग्यता भी रखी है। बिहार के परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि अब जीविका दीदियों को प्रशिक्षित कर पिंक बसों में ड्राइवर और बस कंडक्टर बनाया जाएगा। इससे से ना सिर्फ महिला सशक्तिकरण का एक नया अध्याय शुरू होगा बल्कि जीविका दीदियों के लिए रोजगार के नए दरवाजे भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक जीविका दीदियों को पहले पटना या औरंगाबाद में स्थित हैवी मोटर व्हीकल का प्रशिक्षण इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड रिसर्च (आईडीटीआर) में दिया जाएगा।

इसके बाद ट्रेनिंग में सफल होने वालीं जीविका दीदियां बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित पिंक बसों में ड्राइविंग सीट संभालेंगी। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ट्रेनिंग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक जीविका दीदियां या अन्य महिलाएं 15 दिसंबर तक आवेदन दे सकती हैं।

इन पिंक बसों में वाहन चालक बनने के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास है। नियोजन के दौरान 9वीं या 10वीं पास अभियार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण के बाद एचएमवी लाइसेंसधारकों को वैकेंसी के अनुसार संविदा पर अपॉइंटमेंट दिया जाएगा।

महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं पिंक बस

बिहार की राजधानी पटना समेत अन्य शहरों में महिलाओं के लिए विशेष पिंक बस का संचालन किया जा रहा है। इसमें महिला यात्रियों के सफर करने की ही अनुमति है। नीतीश सरकार ने इसी साल इन बसों की शुरुआत की थी। नियमानुसार इसमें ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाओं को ही होना है। हालांकि, शुरुआत में सरकार को महिला ड्राइवर-कंडक्टर नहीं मिले थे। अब सरकार द्वारा पहल करके महिलाओं को बस चलाने की ट्रेनिंग दी जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago