Bihar

दुलारचंद यादव हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई, निलंबित किए गए भदौर-घोसवरी थानाध्यक्ष

विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा विधानसभा क्षेत्र के पंडारक प्रखंड स्थित भदौर में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में पुलिस विभाग में कार्रवाई तेज हो गई है. एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने भदौर थानाध्यक्ष रवि रंजन चौहान और घोसवरी थानाध्यक्ष मधुसूदन कुमार को प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. इस बारे में एसएसपी ने कहा कि क्षेत्र में सतर्कता नहीं बरतने और अन्य गंभीर त्रुटियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई है. मामले से संबंधित अन्य बिंदुओं पर गहराई से जांच जारी है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

वहीं दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या को लेकर नया खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दुलारचंद की मौत सीने पर किसी भारी वस्तु से दबाव पड़ने से हुई है. इसकी वजह से उसके हृदय और फेफड़ों पर अधिक दबाव पड़ा जिससे उनकी सांसें थम गईं.

कई पसलियां टूटी मिलीं

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि उनकी एड़ी में गोली लगी थी, जो आर-पार हो गई थी. कई पसलियां भी टूटी मिलीं हैं. संभावना जताई जा रही है कि पहले दुलारचंद को पीटा गया और बाद में गाड़ी से कुचला गया. मेडिकल टीम ने पुलिस के हाथों में यह रिपोर्ट सौंप दी है, जबकि एफएसएल रिपोर्ट का अभी इंतजार है.

अब तक 21 गिरफ्तार

बता दें कि इस हत्या मामले में अब तक चार प्राथमिकी दर्ज हुई है. राजद प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थक ने शुक्रवार देर रात तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ चौथी एफआईआर दर्ज कराई है.

देर रात चली छापेमारी

वहीं दूसरी तरफ मोकामा, हथिदह, पंडारक और बाढ़ थाना इलाकों में देर रात छापेमारी की गई, जिसमें दर्जनों संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इस दौरान अनंत सिंह समर्थक 9 और प्रियदर्शी पियूष खेमे के 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

8 घंटे ago

शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने के कार्य को लेकर कल 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

19 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

19 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

20 घंटे ago