धर्मेंद्र के निधन की फैलती खबरों पर दिग्गज अभिनेता की बेटी ने आज 11 नवंबर मंगलवार को सोशल मीडिया पर आकर बताया है कि उनके पिता का निधन नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके पिता की निधन की झूठी खबरें चलाई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. वहीं, पूरे देश में धर्मेंद्र के निधन की खबर फैल गई है.
बता दें, धर्मेंद्र की बीते कुछ दिनों से तबीयत बिगड़ी हुई है और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर बताए जा रहे हैं. बीती 10 नवंबर को एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाया गया था और जहां दिग्गज अभिनेता को देखने के लिए शाहरुख खान, सलमान समेत कई स्टार्स पहुंचे थे.
पति की निधन की खबरों पर भड़कीं हेमा मालिनी
हेमा मालिनी ने स्टार हसबैंड धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा है, ‘जो हो रहा है वो क्षमा के काबिल नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है, कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें’.
धर्मेंद्र की बेटी भी हुईं गुस्सा
ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, मीडिया झूठी खबरें फैलाने में तेजी दिखा रहा है, मेरे पिता स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं, आप सभी अनुरोध की हमारी निजता का हनन ना करें, पापा की स्पीडी रिकवरी के लिए धन्यवाद’. बता दें, मीडिया में खबर है कि धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है. वहीं, ईशा के इस पोस्ट से धर्मेंद्र के फैंस के बीच एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई है.
केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसारी गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में दफन…
बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…
राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीतिक गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…