Bihar

बिहार में दारोगा ह’त्याकांड का खुलासा: दो महिला सहित 7 गिरफ्तार, नर्तकी के पति ने रचा षड्यंत्र

बिहार के सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार की 29, अक्टूबर 2025 की रात गला रेतकर की गई बेरहमी भरी हत्या ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया. पुलिस अधीक्षक सिवान के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष जांच दल (SIT) ने मात्र दो दिनों में मामले का उद्भेदन कर लिया है.

दारोगा की हत्या में शामिल 7 गिरफ्तार:

पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने अथक प्रयास कर 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में सभी ने अपराध कबूल कर लिया.

नर्तकी के पति का षड्यंत्र:

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि जांच में खुलासा हुआ कि ग्राम सिरसाव नवकाटोला में पिंटू कुमार के मकान में ठहरने वाली नर्तकी दल की एक महिला से मृतक ASI का मोबाइल पर संपर्क था. इसे देखकर नर्तकी का पति इमरान अंसारी भड़क उठा. दीपावली के दिन इमरान, राहुल कुमार और ASI के बीच झड़प हुई थी.

सुनियोजित हत्या की क्रूर वारदात:

ईर्ष्या से आक्रोशित इमरान अंसारी ने राहुल कुमार और अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा. ASI को प्रोग्राम देखने के बहाने बुलाया गया और सिरसाव के अरहड़ खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. शव की बेरहमी ने पुलिस को भी चौंका दिया.

नेपाल से लेकर सिवान तक फैला अपराधी नेटवर्क:

गिरफ्तार अभियुक्तों में दो नेपाल के निवासी हैं. इमरान अंसारी (नेपालगंज) और समीर इद्रीशी (बाके). शेष तीन सिवान जिले के हैं. राहुल कुमार यादव (पिपरा), रंजन कुमार श्रीवास्तव (इनौली) और संदीप सिंह (पसनौली सागर). कुल 7 अभियुक्त पकड़े गए हैं.

मृतक के सामान बरामद, मुकदमा दर्ज:

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट बरामद कर लिया. परिजनों के आवेदन पर दरौंदा थाने में कांड संख्या 517/25 दर्ज किया गया. धाराएं – 103(1)/238/61(2)/3(5) बीएनएस और 3(2)(1) एससी/एसटी एक्ट लगाई गई.

छापेमारी में जुटी पूरी पुलिस मशीनरी:

छापेमारी टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महाराजगंज, थानाध्यक्ष दरौंदा, एसटीएफ टीम और जिला आसूचना इकाई के सदस्य शामिल रहे. विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्तों को दबोचा गया. बाकी फरारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार ऑपरेशन चल रहा है. सिवान पुलिस ने स्पष्ट किया कि जघन्य अपराध करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

12 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

12 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

14 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

17 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

19 घंटे ago