समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार का पहला पूर्ण अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा दरभंगा हवाईअड्डा, मुख्य सचिव ने भारत सरकार को लिखा खत

IMG 20250923 WA0025

बिहार का पहला पूर्णत: अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट दरभंगा होगा। इस बाबत बिहार के मुख्य सचिव की ओर से भारत सरकार के नगर विमानन मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है। राज्य में वर्तमान में 24 एयरपोर्ट है। इसके अलावा भागलपुर के सुल्तानगंज और नालंदा के राजगीर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी मिल गई है। पटना के बिहटा में एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय और कस्टम एयरपोर्ट में अंतर:

भारत में चार प्रकार के एयरपोर्ट होते हैं। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, घरेलू एयरपोर्ट, कस्टम एयरपोर्ट और डिफेंस एयरपोर्ट। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घरेलू हवाई अड्डों की तुलना में बड़े होते हैं। इस एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय के साथ घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं। वहीं वर्तमान में भारत में करीब 29 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हैं। कस्टम (सीमा शुल्क) एयरपोर्ट पर आम नागरिकों की संख्या कम रहती है। इन जगहों पर दूसरे देशों से आने वाले सामान की जांच करने के साथ शुल्क लागू होता है। यहां तैनात कस्टम के अधिकारी अवैध रूप से होने वाली तस्करी पर भी नजर रखते हैं। वर्तमान में ऐसे एयरपोर्ट की संख्या पटना सहित 10 है।

IMG 20251018 WA0034paid hero ad 20250215 123933 1 scaled

पटना कस्टम एयरपोर्ट

वर्तमान में पटना एयरपोर्ट को कस्टम एयरपोर्ट का दर्जा प्राप्त है। इसके लिए एयरपोर्ट पर कस्टम (सीमा शुल्क) और आव्रजन (इमिग्रेशन) के अधिकारियों की तैनाती आवश्यक है। लेकिन, पटना एयरपोर्ट पर दोनों अधिकारी के पद रिक्त हैं।

IMG 20240904 WA0139

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई बढ़ेगी

दरभंगा एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 2743 मीटर है। इसे बढ़ाकर 3657 मीटर करनी है। इसके लिए 244 करोड़ 60 लाख रुपये से 89.75 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। इसके साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट के पास लॉजिस्टिक पार्क के निर्माण के लिए दरभंगा जिला प्रशासन से अधियाचना उपलब्ध कराने को कहा गया है।

IMG 20250821 WA0010Dr Chandramani Rai 12x18 Sticker scaledIMG 20250204 WA0010IMG 20241218 WA0041IMG 20250728 WA0000IMG 20230818 WA0018 02