Bihar

बीमार हैं बोलने वालों की नीतीश ने बोलती बंद कर दी; 84 रैलियों में 11 सभाएं सड़क से

‘बीमार हैं, थक गए हैं’ जैसे बयान देने वालों की इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दमदार चुनाव प्रचार से बोलती बंद कर दी है। उम्र और स्वास्थ्य पर उठे सवालों के बीच नीतीश कुमार ने खुद को सबसे सक्रिय स्टार प्रचारक साबित करते हुए चुनावी मैदान ताबड़तोड़ दौरा किया। उन्होंने अब तक पूरे बिहार में कुल 84 जनसभाएं की हैं, जिनमें से 11 सड़क मार्ग से और 73 हवाई मार्ग से संपन्न हुईं। सिर्फ मंच संभालने तक बात नहीं रही, बल्कि उन्होंने लगभग 1000 किलोमीटर सड़क यात्रा कर 8 विधानसभा क्षेत्रों में जनता से सीधा जनसंपर्क भी किया।

इसी क्रम में आज रोहतास के गढ़ नोखा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपार जनसमर्थन के लिए लोगों का आभार जताया और नोखा से एनडीए समर्थित जद(यू) प्रत्याशी नागेन्द्र चंद्रवंशी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य की जनता एक बार फिर विकसित बिहार के संकल्प के साथ एनडीए का साथ दे रही है।

नीतीश कुमार की ताबड़तोड़ रैलियां

इससे पहले नवीनगर, औरंगाबाद में भी उनकी जनसभा हुई, जहां उन्होंने एनडीए की एकजुटता को मजबूत बताते हुए कहा कि बिहार में फिर से डबल इंजन की सरकार बनना तय है। मुख्यमंत्री ने कहा, “मोदी जी और नीतीश की जोड़ी पर बिहार का भरोसा अटल है, इसी विश्वास को जीत में बदलना है।”

चैनपुर के हाटा में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने चैनपुर से जद(यू) उम्मीदवार मो. जमा खान और रामगढ़ से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह के समर्थन में वोट डालने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि एनडीए की सरकार आने पर बिहार के सर्वांगीण विकास को और तेज गति मिलेगी और युवा, महिला, किसान सभी वर्गों के हित में फैसले लिए जाएंगे।

चुनाव प्रचार अंतिम पड़ाव पर

इधर चुनाव प्रचार अपने अंतिम पड़ाव पर है। दूसरे चरण का शोर रविवार शाम 6 बजे थम जाएगा। 20 जिलों की 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण में 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1165 पुरुष, 136 महिलाएं और 1 थर्ड जेंडर शामिल हैं। औसतन हर बूथ पर करीब 815 मतदाता वोट डालेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

8 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

16 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

23 घंटे ago