Railway

समस्तीपुर मंडल : गजब है! 20 या 30 नहीं, 67 घंटे की देरी से खुली ये ट्रेन; आखिर क्या थी वजह

त्योहारी सीजन में जब यात्री पहले ही ट्रेनों की भीड़ और भीषण वेटिंग से परेशान हैं, वहीं रेलवे की एक गजब मिसाल सामने आई है। मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सहरसा जाने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (05558) 20 या 30 नहीं, बल्कि पूरे 67 घंटे की भयंकर देरी से खुली। इसने यात्रियों की शामत ही ला दी, किसी की टिकट की वैलिडिटी खत्म, तो कोई ऑफिस-छुट्टी के कैलेंडर के हिसाब से माथा पकड़कर बैठा।

कैसे हुई इतनी बड़ी देरी?

नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) के मुताबिक, यह ट्रेन 6 तारीख की सुबह 7:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलनी थी। लेकिन लिंक रैक उपलब्ध नहीं होने की वजह से वेस्टर्न रेलवे को ट्रेन री-शेड्यूल करनी पड़ी।

रेलवे ने 65 घंटे 05 मिनट का आधिकारिक री-शेड्यूल किया। इस कारण ट्रेन 9 तारीख की तड़के 2:49 बजे जाकर मुंबई से रवाना हो पाई। सोचिए, जिस दिन यात्री ट्रेन में होने वाले थे उस दिन तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी भी नहीं थी।

कब पहुंचेगी? यह अनुमान लगाना भी मुश्किल

यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी होकर सहरसा तक जाती है। ट्रेन इतनी देरी से निकली है कि अब इसके आगमन का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया है। खबर लिखे जाने तक फिलहाल, ट्रेन भुसावल के आसपास पहुंचने वाली है, यानी अभी गंतव्य तक का सफर लंबा बाकी है।

यात्रियों को परेशानी

त्योहारी सीजन में यात्रियों ने महीनों पहले टिकट बुक की, परिवार और सामान के साथ स्टेशन पर पहुंचे, पर ट्रेन गायब है। कई यात्रियों ने कहा, “67 घंटे लेट मतलब 3 दिन। इतने में तो हम घर पहुंचकर लौट भी आते।” एक यात्री ने कहा, “रेलवे ने फेस्टिवल स्पेशल तो चलाया, पर रैक का इंतजाम नहीं, ये कैसा प्लानिंग है?” गौरतलब है कि त्योहारों के मौसम में रेलवे हर साल अतिरिक्त ट्रेनें चलाती है ताकि प्रवासी बिहार और पूरब के यात्री घर पहुंच सकें।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago