Bihar

बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले कुछ दिनों में तेजी से गिरेगा पारा

बिहार में ठंड ने जोरदार दस्तक दे दी है और आलम यह है कि उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई हिस्सों में पारा लगातार गिरता जा रहा है. IMD पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न केवल न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, बल्कि सुबह के समय घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगा, जिससे विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो सकती है.

ठंड का असर कितना गहरा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य के कम से कम चार शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट की संभावना जताई है.

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पिछले 48 घंटों से उत्तर भारत की ओर से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं का असर अब बिहार में साफ दिखने लगा है.

हवा की दिशा का उत्तर-पश्चिम बना रहना ही तापमान में गिरावट का मुख्य कारण है. वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से रात और सुबह के समय कोहरे का निर्माण तेज हो गया है. वैज्ञानिक ने बताया कि बिहार इस समय उत्तर भारत के शीतल प्रभाव में है, जिसके कारण पारा लगातार नीचे जा रहा है. राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन कोहरे की सघनता में बढ़ोतरी जारी रहेगी.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों तक राज्य में कमोबेश वर्तमान स्थिति बनी रहेगी. सुबह घना कोहरा छाया रहेगा.दिन में हल्की धूप निकलेगी जिससे थोड़ी राहत मिलेगी. शाम और रात को ठंड में बढ़ोतरी होगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. कई स्थानों पर सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है जबकि गंगा किनारे के इलाकों में देर तक धुंध छाये रहने के आसार हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

रेलवे ने रद्द की हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस की कई ट्रिप, यात्रा से पहले देख लें तारीख…

समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…

12 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 11 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानें तापमान और हवा का पूर्वानुमान

समस्तीपुर: समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ और…

14 घंटे ago

समस्तीपुर के डीएम ने किया EVM और VVPAT गोदाम का निरीक्षण, 24 घंटे CCTV निगरानी और सुरक्षा बलों की तैनाती का किया सत्यापन

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में डीएम सह जिला निर्वाचन अधिकारी…

15 घंटे ago

समस्तीपुर कलेक्ट्रेट कैंपस स्थित विकास भवन में AC का काॅपर वायर चोरी-छीपे काटते युवक को गार्ड ने दबोचा, गिरफ्तार

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विकास भवन में एसी का काॅपर वायर चोरी करने पहुंचे…

16 घंटे ago

दीपावली को लेकर समस्तीपुर में 24 दमकल की गाड़ियां तैनात; 50 अग्निशमन कर्मियों की लगी ड्यूटी, सभी की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ के दौरान आग लगने की घटनाओं से निपटने के लिए…

16 घंटे ago

दीपावली में अलर्ट मोड में रहेंगे समस्तीपुर जिले के सभी अस्पताल, डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के…

17 घंटे ago