समस्तीपुर : बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, शिक्षा विभाग के स्तर पर संचालित ई-शिक्षा कोष सेल अब जिलास्तर पर विकेन्द्रीकृत किया गया है। विभाग ने डीईओ कार्यालय में यह सेल बनाया है, जिसकी निगरानी खुद डीईओ करेंगे। साथ ही सेल में विभिन्न जगहों से दर्ज की जानेवाली शिकायतों का त्वरित निदान भी करेंगे। जिला स्तरीय सेल को चलाने के लिए बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 112 तकनीशियन नियुक्त किए हैं।
दिसम्बर से ई-शिक्षा कोष का यह सेल पूरी तरह काम करने लगेगा। डीईओ ने बताया कि नए सेल के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों पर निगरानी रखी जाएगी। शिक्षक उपस्थिति की मॉनिटरिंग अब जिला स्तर पर सीधे कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी से होगी। पहले शिकायतें राज्य स्तर पर दर्ज होती थीं और जिलों को भेजी जाती थीं, अब सीधे जिला कार्यालय में ही निपटारा होगा।
जिला शिक्षा पदाधिकारी को विभाग ने यह अधिकार दे दिया है कि वे स्वयं शिकायतों को देखेंगे और संबंधित अधिकारी से समाधान करवाएंगे। ई-शिक्षा कोष सेल में शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक-कर्मचारी, विद्यार्थी, अभिभावक और विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य शिकायत दर्ज कर सकते हैं। स्कूल से जुड़ी किसी भी समस्या जैसे संसाधन की कमी, वेतन संबंधी शिकायत, एमडीएम, बेंच, पानी आदि की समस्या पर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। स्कूल प्रधान भी संसाधन की मांग या अन्य जरूरत इस पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…