Bihar

बिहार में NDA की नई सरकार बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू, नीतीश से मिलने पहुंचे उपेंद्र कुशवाहा व नित्यानंद राय

बिहार में नई एनडीए सरकार बनाने को लेकर पटना में सरगर्मी काफी तेज हो गई है। एनडीए के घटक दलों के पॉलिटिकल एक्सरसाइज के साथ साथ नीतीश कुमार से मिलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। रविवार को नित्यानंद राय, उपेंद्र कुशवाहा,विजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत कई नेतओं ने सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की। पटना में जीतनराम मांझी के आवास पर हम पार्टी के विधायकों की बैठक है। उपेंद्र कुशवाहा भी अपने विधायकों के साथ मीटिंग कर सकते हैं। जदयू विधायक दल की बैठक सोमवार को होगी। जदयू के विधायक रविवार शाम तक पटना पहुंच जाएंगे।

नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद नित्यानंद राय बाहर निकले और सीधे निकल गए। पर रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा मीडिया से बात की। मुख्यमंत्री आवास से बाहर आने के बाद मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे। इसमें कहां कोई दुविधा है। पहले से ही बिल्कुल क्लियर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे, हैं और आगे भी रहेंगे।

सरकार गठन में कैबिनेट को लेकर जि संभावित फॉर्मूले पर मोटा मोटी सहमति बनी है उसके अनुसार कुशवाहा की पार्टी को मंत्रिमंडल में एक स्थान मिल सकता है। हालांकि इसे लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की। कहा कि जीत की बधाई देने आए हैं। कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में बेहतर सरकार चलाने के लिए हर संभव सहयोग देंगे।

इधर सरकार गठन में हम पार्टी की भूमिका को लेकर जीतन राम मांझी के आवास पर पटना में विधायकों के साथ प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई गई है। मंत्रिमंडल में मांझी की पार्टी को भी एक सीट मिलने की संभावना है। माना जा रहा है कि हम पार्टी की बैठक में विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। रालोमो के विधायकों की भी बैठक बुलाई गई है। इसमें विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

11 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

13 घंटे ago