Bihar

5000 दो, 1.5 लाख लोन लो; एक करोड़ की ठगी, बिहार में चिट फंड बैंक का बड़ा ‘खेला’

बिहार के किशनगंज में डेढ़ लाख रुपये के आसान लोन का लालच देकर शुभारंभ कैपिटल फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड नाम की फर्जी वित्तीय संस्था (चिट फंड बैंक) द्वारा एक करोड़ से अधिक की ठगी किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डेढ़-डेढ़ लाख रूपये लोन उपलब्ध कराने की बात कहकर इस तथाकथित चिट फंड बैंक ने करीब एक हजार लोगों से पांच-पांच हजार रुपये लेकर नकली बैंक खाता खुलवाया और फिर अचानक फरार हो गया। मंगलवार को ठगी उजागर होते ही पूरे शहर में हड़कंप मच गया।

बहादुरगंज-किशनगंज रोड पर पावर ग्रिड के सामने एक निजी मकान में यह चिट फंड संस्था किराए पर संचालित हो रहा था। बैंक के कर्मचारी घर-घर जाकर महिलाओं को ‘आसान लोन’ का लालच देते थे। शर्त यह रखी जाती थी कि लोन लेने से पहले पांच हजार रुपये जमा कर बैंक खाता खुलवाना होगा। भरोसे में आकर एक हजार से अधिक महिलाएं इस जाल में फंस गईं और राशि जमा करा दी। पैसे जमा करने वाली महिलाओं को फेडरल बैंक की नकली पर्ची दी गयी थी।

मंगलवार को जब महिलाओं को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का लोन देने की तारीख बताई गई, तब सैकड़ों की संख्या में लोग बैंक कार्यालय पर पहुंचे। वहां पहुंच कर सभी के होश उड़ गए, ऑफिस में ताला लटक रहा था। दरवाज़ा बंद होने की खबर फैलते ही आसपास के इलाकों की महिलाएं और पुरुष मौके पर जुट गए। गुस्साए जमाकर्ताओं ने उस मकान पर पथराव करना शुरू कर दिया। जहां से बैंक संचालित होता था। इसके बाद लोगों ने बहादुरगंज-किशनगंज रोड पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने काफी मशक्कत के बाद प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया और जाम हटवाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मकान मालिक भी लापरवाही के लिए दोषी है, जिसने बिना उचित जांच-पड़ताल के कार्यालय किराये पर दे दिया। जांच में सामने आया है कि ठगी का मुख्य मास्टरमाइंड बनमनखी के राजहाट वार्ड नंबर 13 का निवासी प्रवीण मिश्रा बताया जाता है।

मकान मालिक मो. जसिम ने बताया कि प्रवीण मिश्रा नामक युवक ने 11 महीने का अनुबंध कर ऑफिस किराए पर लिया था। इसके तहत 25 हजार रुपये एडवांस और 18 हजार रुपये मासिक किराया तय किया गया था। ऑफिस के अंदर कंप्यूटर, कुर्सियां और कुछ दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद जब प्रवीण मिश्रा को कॉल किया गया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इस तरह की ठगी पहले भी क्षेत्र में हो चुकी है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।

इधर, मौके परपहुंची सदर थाना पुलिस अधिकारी ने ठगी के शिकार पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही ठगों को गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। बताया जाता है कि किशनगंज जिले में इस तरह के और भी चिट फंड बैंक संचालित हो रहे हैं। इधर, शहर में इस तरह फर्जी बैंक की चर्चा जोरों पर है और लोग सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा में किसान मेला के तीसरे दिन मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट के स्टाॅल पर उमड़ी लोगों की भीड़

समस्तीपुर/पूसा : किसान मेला में नाबार्ड के स्टॉल पर मिथिला ग्राम नाबार्ड रुरल मार्ट, चीन…

25 मिनट ago

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

2 घंटे ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

11 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

12 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

14 घंटे ago