Bihar

अभी जेल में ही रहेंगे मोकामा MLA अनंत सिंह, दुलारचंद यादव मर्डर केस में नहीं मिली जमानत

बिहार के मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक अनंत सिंह को झटका लगा है। बाहुबली अनंत सिंह फिलहाल जेल में ही रहेंगे। उनकी जमानत याचिका को पटना की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है। विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पिछले महीने बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़े मामले में उन्हें कोर्ट ने न्यायायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद से वे पटना के बेऊर जेल में हैं। जेल में रहते हुए ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव जीता और छठी बार विधायक बने।

पटना जिले की मोकामा विधानसभा के टाल इलाके में बीते 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। वह जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान पीयूष और जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह का काफिला आमने-सामने आ गया था। बताया जा रहा है कि दोनों के ही समर्थकों के बीच टकराव हुआ और गाली-गलौज के बाद मारपीट और फायरिंग हुई।

पटना पुलिस के अनुसार दुलारचंद यादव के पैर में गोली लगी थी। हालांकि, उनकी मौत शरीर के ऊपर से किसी भारी चीज के गुजरने से हुई। आशंका जताई गई कि गाड़ी के नीचे आने से उनकी मौत हो गई। परिजन ने आरोप लगाया कि अनंत सिंह और उनके समर्थकों ने गोली मारने के बाद दुलारचंद यादव पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने इस केस में अनंत सिंह समेत 80 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में कोर्ट में पेश कर न्यायायिक हिरासत में भेजा गया था। हालांकि, डीजीपी विनय कुमार ने कहा था कि यह दंगाई भीड़ द्वारा उपजी घटना थी। वहां मौजूद हर एक व्यक्ति पुलिस के संदेह के घेरे में है। दूसरी ओर, दुलारचंद यादव पर जानबूझकर गाड़ी चढ़ाई या फिर वो एक एक्सीडेंट था, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

मोकामा में बिहार चुनाव के पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान हुआ था। 14 नवंबर को आए नतीजों में अनंत सिंह ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी (आरजेडी प्रत्याशी) को 28 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से हराया। जन सुराज के पीयूष महज 19 हजार वोट लाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।

 

Avinash Roy

Recent Posts

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

2 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

4 घंटे ago

विद्यापतिनगर में पारा मेडिकल के छात्र निलेश झा ह’त्याकांड मामले में पुलिस ने चार संदिग्धों को पूछताछ के लिये उठाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

बिहार में जयमाला के दौरान अचानक भरभरा कर गिरा छत का छज्जा; 2 लोगों की मौत और कई घायल

बिहार के औरंगाबाद में बीती रात बड़ा हादसा हो गया. शादी समारोह में जयमाल के…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले विजय चौधरी के घर NDA की बैठक, विधायक को वोट का कैंडिडेट बताएंगे

राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवार यानी आज संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के सरकारी आवास…

9 घंटे ago

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

19 घंटे ago