Samastipur

समस्तीपुर शहर के चीनी मिल चौक के पास 17.25 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धराया

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार की देर रात गश्ती के दौरान शहर के चीनी मिल चौक के पास विदेशी शराब के साथ दो आरोपितों को पकड़ा है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। बरामद शराब की मात्रा 17.25 लीटर मात्रा है।

पकड़े गए आरोपितों में एक नाबालिग है, जो पहले भी दो बार शराब तस्करी के मामलों में आरपीएफ और उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पकड़ा जा चुका है। वहीं दूसरे आरोपित की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी नागो सहनी के पुत्र विनोद सहनी के रूप में की गई है।

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान दोनों को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 17.25 लीटर अवैध विदेशी शराब मिली। किशोर को विधि विरुद्ध बालक श्रेणी में निरुद्ध कर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। जबकि विनोद सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि शहर में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

सियालदह से सीतामढ़ी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, दरभंगा और समस्तीपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत

समस्तीपुर : दीपावली और छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए…

3 घंटे ago

शहर के रामबाबू चौक पर चेन छिनतई के आरोप में पकड़ा गया युवक, आपसी समझौते के बाद पुलिस ने छोड़ा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के रामबाबू चौक पर शुक्रवार की देर शाम महिला से…

4 घंटे ago

शराब कारोबार समेत गोलीबारी व तोड़फोड़ के आरोपित छोटू सिंह गिरफ्तार, शंभूपट्टी चौक से गुप्त सूचना पर समस्तीपुर पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी, तोड़फोड़ और अवैध शराब कारोबार…

4 घंटे ago

BJP के कल्याणपुर दक्षिणी व पश्चिमी मंडल में नए अध्यक्ष नियुक्त; पार्टी विरोधी गतिविधियों व संगठनात्मक कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बीच बदलाव

समस्तीपुर : भाजपा के संगठनात्मक जिला समस्तीपुर उत्तरी के अंतर्गत कल्याणपुर दक्षिणी एवं कल्याणपुर पश्चिमी…

4 घंटे ago